CRPF जवान पर रेप का आरोप, पुलिस मामले की जांच में जुटी.

गुरुग्राम । हरियाणा के गुरुग्राम से केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक जवान पर 28 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. पीड़ित महिला ने आरोपी के खिलाफ गुरुग्राम के महिला थाने में मामला दर्ज करवाया है. युवती ने दर्ज शिकायत में बताया कि वह अमेठी की रहने वाली है और वर्ष 2012 में अपने पारिवारिक संबंधों के जरिए उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर निवासी आरोपी भास्कर तिवारी के सम्पर्क में आईं थीं. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है.

Rape

पीड़ित लड़की का कहना है कि आरोपी भास्कर तिवारी उसके साथ शादी का वादा किया था. युवती के मुताबिक आरोपी ने उसे 16 मार्च को होटल में बुलाकर उसके साथ बलात्कार किया. युवती ने बताया कि बीच-बीच में उसकी और आरोपी की बातचीत भी होती रही है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- जयपुर हाईवे पर बड़ा ट्रैफिक बदलाव, मानेसर एलिवेटेड निर्माण से बदला रूट

गौरतलब है कि युवती के होटल में पहुंचने के बाद आरोपी ने उसके साथ रेप किया. घटना के बाद युवती ने सेक्टर 51 महिला थाने में आरोपी भास्कर तिवारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाईं है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.