रोहतक रेलवे स्टेशन पर रेल में लगी भीषण आग, देखे वीडियो

रोहतक ।  रोहतक रेलवे स्टेशन से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. रोहतक रेलवे स्टेशन पर खड़ी रेल की बोगियों में अचानक से आग लग गई है. रेल बोगियों में लगी आग इतनी भीषण थी कि चार बोगियां जलकर खाक हो चुकी हैं. फिलहाल रेल की बोगियों में आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है. रेलगाड़ी को प्लेटफार्म के दूसरी ओर कर दिया गया है. फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है. रेल बोगियों में लगी आग को बुझाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है.

rohtak train fire news

आपको बता दें कि यह रेलगाड़ी दिल्ली से आ रही थी. रोहतक रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर इस गाड़ी की बोगियों में आग लग गई. आग किस वजह से लगी है, इसका पता नहीं चल पाया है. फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची हुई है. आग बुझाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है. यह एक ईएमयू गाड़ी है. गनीमत है कि इस रेल हादसे में जान माल की कोई हानि नहीं हुई है. सभी लोग सुरक्षित हैं, लेकिन रेलवे को भारी नुकसान उठाना पड़ा है.

यह भी पढ़े -  हिसार से लेकर रोहतक- फरीदाबाद तक, कितने में बिक रहा LPG सिलेंडर, फटाफट देखें हरियाणा के जिलों की ताजा रेट लिस्ट

 

Avatar of Sahil Maurya
Sahil Maurya
View all posts