किसानो पर लाठीचार्ज को लेकर दुष्यंत चौटाला ने तोड़ी चुप्पी, कह दी ये बड़ी बात

चंडीगढ़ | पीपली में हुए किसानों पर लाठीचार्ज की घटना को लेकर आखिरकार डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने चुप्पी तोड़ ही दी है. उन्होंने कहां कि पिपली में हुई घटना निंदनीय है और इस घटना की जांच होनी चाहिए. कृषि अध्यादेश के मामले में बोलते हुए डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश सरकार कोई अध्यादेश जारी नहीं कर रही है. अध्यादेश केंद्र सरकार ने जारी किया है.

Dushyant Choutala 1

केंद्र सरकार के अध्यादेश जारी करने के बाद एमएसपी पर खरीद ऐसे ही जारी रहेगी जैसे अब हो रही है. डिप्टी सीएम ने कहा कि पिपली में घटना निंदनीय है. दुष्यंत ने कहा कि उनके ऊपर कार्रवाई होनी चाहिए क्योकि पहले तो किसानों को रोका फिर उन्हें आज्ञा दी. डिप्टी सीएम ने कहा कि यह कांग्रेस का अजेंडा है कि तीन अध्यादेश में किसानों का नुकसान होगा. इसके अंदर किसानों की बचत पहले से अधिक होगी और मंडी का सिस्टम कभी खत्म नहीं होगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा कांग्रेस विधायक के बयान से गर्माया सूबे का सियासी पारा, 5 मई को हनुमानजी के भंडारे में लेंगे बड़ा फैसला

गौर करें कि केंद्र सरकार किसानों से जुड़े अध्यादेश लेकर आ रही है जिन्हें संसद में कानून बनाने के लिए पेश किया जाएगा. हरियाणा और पंजाब के किसान आंदोलन कर रहे हैं. गुरुवार को पीपली अनाज मंडी में आयोजित रैली के दौरान पुलिस ने किसानों पर लाठियां बरसाई गयी. इसके बाद भी किसान पीछे हटने को तैयार नहीं थे.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.