HBSE Exam 2021: हरियाणा बोर्ड 10वी परीक्षा रद्द, 12वी परीक्षा को लेकर लिया बड़ा फैसला

चंडीगढ़ | हरियाणा (HBSE Exam 2021) में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है. बड़ी संख्या में कोरोना के नए मामले पाए जा रहे हैं. प्रदेश में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए हरियाणा सरकार ने 30 अप्रैल तक पहली से आठवीं कक्षा तक के स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया है. हरियाणा बोर्ड की 10वीं 12वीं की बोर्ड की परीक्षाओं के संबंध में आज फैसला ले लिया गया है.

hbse bseh haryana board

हरियाणा बोर्ड की 10वीं की परीक्षाएं रद्द

आज ही हरियाणा बोर्ड की दसवीं की परीक्षा को रद्द कर दिया है और 12वीं की परीक्षाओं को टाल दिया है. दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों का परिणाम इंटरनल असेसमेंट के आधार पर घोषित किया जायेगा और विद्यार्थियों को 11वीं कक्षा में प्रमोट कर दिया जाएगा. 12वीं की परीक्षाओं को केवल स्थगित किया गया है. CBSE बोर्ड की तर्ज़ पर हरियाणा बोर्ड ने यह फैसला लिया है.

10वीं की परीक्षा के संबंध में लिया गया यह फैसला

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा की बोर्ड की परीक्षाओं को पूर्ण रूप से रद्द कर दिया गया है. अब 10 वीं के विद्यार्थियों को कोई परीक्षा नहीं देनी होगी. 10वीं के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम इंटरनल एसेसमेंट के आधार पर घोषित कर दिया जाएगा और 10वीं के विद्यार्थियों को 11वीं कक्षा में प्रमोट कर दिया जाएगा. कोरोना संक्रमण के चलते यह फैसला लिया गया है. इससे पहले सीबीएसई बोर्ड ने भी दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को पूर्ण रूप से रद्द कर दिया है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के कॉलेज में एडमिशन के लिए आवेदन की लास्ट डेट 31 मई, 11 जून को जारी होगी पहली मेरिट लिस्ट

12वीं की परीक्षा के संबंध में लिया गया यह फैसला

लेकिन हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द नहीं किया है. कोरोना संक्रमण के चलते 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को केवल स्थगित किया गया है. आने वाले समय में बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं होंगी या नहीं यह तो समय ही बताएगा. आगे चलकर कोरोना वायरस संक्रमण के हालात कैसे होंगे, इस पर 12वीं कक्षा की परीक्षाओं का होना या न होना निर्भर करता है. फिलहाल 12वीं की परीक्षाएं केवल स्थगित की गई हैं. सीबीएसई बोर्ड ने भी 12वीं की परीक्षाओं को केवल स्थगित किया है. 30 मई के बाद cbse की 12वीं की परीक्षाओं के संबंध में फैसला लिया जाएगा.

Avatar of Sahil Maurya
Sahil Maurya
View all posts