कुरूक्षेत्र | मेडिकल की पढ़ाई करने के इच्छुक स्टूडेंट्स के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि हरियाणा के कुरूक्षेत्र जिले के गांव मथाना में स्थित डॉ. आंबेडकर फार्मेसी कॉलेज संविधान के सम्मान में 75 साल पूरे होने पर एक बड़ी सौगात दे रहा है. कालेज ने अपनी फर्स्ट ईयर की 50% सीटों पर निःशुल्क एडमिशन देने की घोषणा की है.

फर्स्ट ईयर में नि:शुल्क एडमिशन
डॉ. आंबेडकर फार्मेसी कॉलेज के चेयरमैन एवं भारत सरकार के सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय के पूर्व सदस्य सूरजभान कटारिया ने बताया कि प्रबंधन कमेटी द्वारा फर्स्ट ईयर की पचास फीसदी सीटों पर निःशुल्क एडमिशन देने का फैसला लिया गया है. जिसमें 12वीं कक्षा (साइंस श्रेणी) से पास D Pharmacy की सीटों पर दाखिला होगा.
पहले आओ- पहले पाओ
उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़े वर्गों तथा अन्य गरीब वर्गों के छात्र एवं छात्राओं को निशुल्क फर्स्ट ईयर का एडमिशन 50 प्रतिशत सीटों पर पहले आओ- पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा.
इस तारीख तक करें आवेदन
डॉ. आंबेडकर फार्मेसी कॉलेज के चेयरमैन ने बताया कि संस्थान में आवेदन करने की लास्ट डेट प्रबंधकीय कमेटी द्वारा हेल्पलाइन नंबर 98712-74028 और 93158- 87058 के माध्यम से 10 दिसंबर निर्धारित की है. गौरतलब है कि हरियाणा सरकार के नियमानुसार फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया नई दिल्ली से मान्यता प्राप्त संस्थानों में फार्मेसी के D Pharmacy का कोर्स 2 साल तथा B Pharmacy का कोर्स 3 साल का होता है.