नए साल पर मुरथल के ढाबे दिख रहे नए अंदाज में, एरोप्लेन में बैठकर लें लजीज व्यंजनों का मजा; अलग ही आएगी फील

सोनीपत | खाने- पीने के शौकीन लोगों को तो मुरथल के ढाबों का पता ही होगा, जिनको नहीं पता है उनको हम बता देते हैं. हरियाणा के सोनीपत के मुरथल के ढाबे खाने- पीने के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं. खासतौर पर यहाँ मिलने वाले पराठों का स्वाद लोगों के सिर चढ़कर बोलता है. किसी त्योहार पर तो यहाँ की रौनक देखते ही बनती है. अबकी बार भी न्यू ईयर की सेलिब्रेशन के लिए यहाँ के ढाबे अपनी विशेष तैयारी में जुट गए हैं. यहाँ एक ऐसा ढाबा भी है जो अबकी बार अपनी यूनिक थीम के चलते ग्राहकों को आकर्षित कर रहा है. हम बात कर रहे हैं मुरथल के एयरप्लेन रेस्तरां की.

Hawai Adda Murthal

रेस्त्रां को दिया गया हवाई अड्डे का लुक

दिल्ली से चंडीगढ़ जाते हुए मुरथल बस स्टैंड से केवल कुछ किलोमीटर की दूरी पर यह रेस्तरां स्थित है. यहाँ दो हवाई अड्डों को आमने- सामने रखा गया है. यहाँ आपको खाने पीने का पूरा इंतजाम मिलेगा. खास बात यह है कि इस रेस्त्रां के बाहर एक बोर्ड लगा है जिस पर ‘हवाई अड्डा’ लिखा हुआ है. यहाँ के पूरे लुक को हवाई अड्डे की तरह बनाया गया है. ₹200 कीमत देने के बाद आप इस रेस्त्रां में प्रवेश करेंगे तो यहाँ आपको वेटर पायलट की वर्दी में दिखाई देंगे. अंदर का माहौल आपको किसी हवाई अड्डे की फील देगा.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: जींद- सोनीपत रूट पर चलेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, रेलवे मंत्रालय ने दिखाई हरी झंडी

स्वादिष्ट व्यंजनों का उठाएं लाभ

अंदर जाने के बाद आप अपने पसंद के खाने को ऑर्डर कर सकते हैं. खास बात यह है कि यहाँ भारतीय और दक्षिणी भारतीय व्यंजनों के अलावा भी कई प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद उठाया जा सकता है. बच्चों के मनोरंजन के लिए भी यहाँ विशेष प्रबंध है. इसके अलावा सेल्फी के दीवानों के लिए यहाँ सेल्फी पॉइंट भी बनाया गया है. अगर आप शॉपिंग करना चाहें तो उसके भी कई विकल्प आपको यहाँ देखने को मिल जाएंगे. अबकी बार अगर आपका न्यू ईयर को कहीं बाहर सेलिब्रेट करने का प्लान है तो आप मुरथल को चुन सकते हैं.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts