5 महीने से अपने घर में नजरबंद कैरी मिनाती, क्या बनने जा रहे हैं बिग्ग बॉस का हिस्सा

फरीदाबाद | फेमस यूट्यूबर स्टार कैरी मिनाती को तो सभी जानते होंगे उनका असली नाम अजय नागर है. वे फरीदाबाद में रहते हैं और यहीं उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल की शुरुआत की थी. इसीलिए फरीदाबाद के लोग उन्हें बहुत पसंद करते हैं. लाखो-लोग इनके फैंस एंड फॉलोवर्स हैं. उनके हर वीडियो को लाखो व्यूज मिलते हैं.

Carryminati

ऐसे फेमस स्टार के बारे में आजकल खबरे आ रही हैं कि ये बिग बॉस में हिस्सा ले रहे हैं जिसमे अटकलें आ रही हैं. खबरों के अनुसार, इस बार बिग बॉस में यू ट्यूबर स्टार को भी शामिल किया जायेगा इसलिए अजय नागर उर्फ़ कैरी मिनाती इसमें भाग लेने की सोच रहे हैं लेकिन, वही दूसरी तरफ अजय नागर ने बिग बॉस में भाग लेने वाली खबरों का खंडन करते हुए अपना एक वीडियो बनाया है.

जिसमे उन्होंने बिग बॉस शो को रोस्ट किया है. उन्होंने कहा कि वे पिछले 5 महीनो से अपने घर पर ही हैं और वे किसी भी शो में भाग नहीं ले रहे हैं. ऐसी किसी भी खबर पर विश्वास न किया जाये. उनका यह वीडियो काफी वायरल भी हुआ और फैंस में बहुत पसंद भी किया. तो अजय नागर के अनुसार, वह बिग बॉस में भाग नहीं ले रहे हैं.

Avatar of Rupali Pant
Rupali Pant
View all posts