मंत्री बने सिंगर! हरियाणा के दो दिग्गज नेताओं ने मंच पर पेश की ‘शोले’ स्टाइल में दोस्ती की मिसाल

फरीदाबाद | हरियाणा के दो मंत्रियों ने एक साथ गाना गाते हुए अपनी दोस्ती का प्रदर्शन किया. राजस्व मंत्री विपुल गोयल और खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर शोले फिल्म के जय- वीरू की तरह ‘ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे’ गाने पर साथ झूमते नज़र आए. माइक हाथ में लेकर दोनों ने मंच पर जुगलबंदी की और एक- दूसरे को इशारे करते हुए मशहूर गाना ‘तेरा साथ न छोड़ेंगे’ भी गाया.

Haryana Minister compressed

तीनों की दोस्ती है मशहूर

यह कार्यक्रम फरीदाबाद के सेक्टर 21 स्थित जिमखाना क्लब में आयोजित किया गया था. मंत्री राजेश नागर ने इस आयोजन की मेज़बानी की. विपुल गोयल भी इस मौके पर मौजूद थे. कार्यक्रम में खेल मंत्री गौरव गौतम को भी बुलाया गया था, लेकिन वह नहीं आ सके. फरीदाबाद के इलाके में इन तीनों मंत्रियों की दोस्ती बहुत प्रसिद्ध है. 2014 में भाजपा ने हरियाणा में पहली बार पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई थी. उस समय विपुल गोयल उद्योग मंत्री थे और राजेश नागर उनके करीबी सहयोगी थे.

टिकट कटने पर भी नहीं छोड़ी BJP

2019 में पार्टी ने विपुल गोयल का टिकट काट दिया, जबकि राजेश नागर का टिकट मिला और वह चुनाव जीत गए, लेकिन भाजपा- JJP गठबंधन सरकार में मंत्री नहीं बन सके. विपुल ने तब टिकट कटने पर भी भाजपा नहीं छोड़ी. जब सैनी सरकार में विपुल गोयल मंत्री बने तो वह केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर से भी मिले.

उन्होंने कहा था कि दोनों के बीच किसी तरह का कोई मन मुटाव नहीं है. राजेश नागर गुर्जर से दूरी बनाए हुए थे, क्योंकि वह उनकी जगह अपने बेटे को टिकट दिलवाने की कोशिश से नाराज थे. अब यह गाना और मंत्रियों का साथ आना सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts