दिल्ली चुनाव में हरियाणा के 28 भाजपा नेता संभालेंगे अहम जिम्मेदारी, इन पर रहेगा दारमदार

चंडीगढ़ | दिल्ली विधानसभा चुनाव में BJP ने हरियाणा के 28 नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है. इन नेताओं को 32 विधानसभा सीटों पर जीत सुनिश्चित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में माहौल बनाने की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. बता दें केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और कि भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ के नेतृत्व में ये नेता दिल्ली के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी कमान संभाल चुके हैं.

Bhartiya Janta Party BJP

CM सैनी ने की इन नेताओं के साथ बैठक

मंगलवार को हरियाणा भवन में दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इन नेताओं के साथ अहम बैठक की. उन्होंने निर्देश दिए कि हर विधानसभा सीट के शक्ति केंद्रों पर हरियाणा के अनुभवी नेताओं और कार्यकर्ताओं को ड्यूटी सौंपी जाए. पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पुनिया, सह प्रभारी सुरेंद्र नागर और चुनाव सह प्रभारी बिप्लब कुमार देब इन नेताओं को दिल्ली के चुनावी माहौल को समझाने में जुटे हैं.

पूर्व मुख्यमंत्री खट्टर भी सक्रिय

दूसरी तरफ प्रयागराज रवाना होने से पहले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने अपने दिल्ली आवास पर एक बैठक बुलाई थी, जिसमें उन्होंने हरियाणा के नेताओं को केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को दिल्ली के मतदाताओं तक पहुंचाने के निर्देश दिए थे. इसके अलावा, रविवार रात चंडीगढ़ में भी भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने दिल्ली चुनाव को लेकर रणनीतिक चर्चा की थी.

दिल्ली में दिखेगा हरियाणा की जीत का असर: ढांडा

पार्टी ने कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी को इन चुनावों में हरियाणा नेताओं के प्रवास कार्यक्रम का संयोजक नियुक्त किया है. वहीं, कैबिनेट मंत्री महिपाल ढांडा का मानना है कि हरियाणा में भाजपा की जीत का सीधा असर दिल्ली के चुनावों पर पड़ेगा राज्यसभा सांसद किरण चौधरी ने कहा कि कांग्रेस धीरे- धीरे हरियाणा ही नहीं, पूरे देश से सिमटती जा रही है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में PG करने वाले डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, बॉन्ड और ट्रांसफर से मिली राहत

कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने दावा किया कि हरियाणा भाजपा संगठन और सरकार दिल्ली चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत से मैदान में उतरी है.

इन नेताओं की रहेगी बड़ी भूमिका

दिल्ली चुनाव अभियान के तहत हरियाणा के कई प्रमुख नेताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. इनमें केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, महिपाल ढांडा, असीम गोयल, ओमप्रकाश धनखड़, कंवरपाल गुर्जर, जेपी दलाल, सुभाष सुधा, डॉ. कमल गुप्ता, कैप्टन अभिमन्यु, सुभाष बराला, किरण चौधरी, संजय भाटिया, डॉ. बनवारी लाल, विशंभर वाल्मीकि, संजय सिंह, मनीष ग्रोवर, ओमप्रकाश यादव, कमलेश ढांडा, डॉ. अभय सिंह यादव, सुनीता दुग्गल, रामचंद्र जांगड़ा, सीमा त्रिखा, ज्ञानचंद गुप्ता, रामबिलास शर्मा, डीपी वत्स, विजेंद्र दलाल, कृष्ण लाल पंवार और कृष्ण कुमार बेदी प्रमुख रूप से शामिल हैं. इसके अलावा, विपुल गोयल, डॉ. अरविंद शर्मा और राजेश नागर भी पार्टी के प्रचार अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts