चंडीगढ़ में नगर निगम चुनाव का शेड्यूल जारी, इस दिन होगी वोटिंग

चंडीगढ़ | पंजाब एंड हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में नगर निगम चुनाव को लेकर डीसी निशांत कुमार यादव की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. इसके अनुसार, चंडीगढ़ में महापौर, वरिष्ठ उपमहापौर और उपमहापौर पद के लिए अब 30 जनवरी को चुनाव होगा. पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के फैसले के बाद डीसी निशांत कुमार यादव को मेयर चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

Election Vote Chunav

पहले इस तारीख को होना था चुनाव

पहले चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए 24 जनवरी का दिन निर्धारित किया गया था, जिसे 29 जनवरी तक स्थगित कर दिया गया था. वर्तमान मेयर कुलदीप कुमार ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि उनका कार्यकाल 20 फरवरी को पूरा हो रहा हैं और उनका कार्यकाल पूरा होने के बाद ही चुनाव कराने चाहिए. हाईकोर्ट ने कहा था कि पिछले चुनाव 30 जनवरी को हुए थे, इसलिए यह चुनाव 29 जनवरी के बाद आयोजित होंगे. अब जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, मेयर के चुनाव के लिए 30 जनवरी का दिन निर्धारित किया गया है.

यह भी पढ़े -  HSSC ने जारी किया महिला पुलिस कांस्टेबल PMT शेड्यूल, 8 जून से शुरू होगी प्रक्रिया

25 जनवरी तक नामांकन

नए नोटिफिकेशन के अनुसार, महापौर, वरिष्ठ उपमहापौर और उप- महापौर पदों के लिए उम्मीदवार 25 जनवरी शाम 5 बजे तक निगम सचिव कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं. इसके बाद, इन तीनों पदों के लिए 30 जनवरी को सुबह 11 बजे निगम भवन के असेंबली हाल में वोटिंग होगी. वहीं, चुनाव के लिए मनोनीत पार्षद डॉ. रमणीक सिंह बेदी को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.