नई दिल्ली, Budget 2025 Expectations | केंद्रीय बजट 2025- 26 की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. जल्द ही, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की तरफ से नए साल का नया बजट भी पेश कर दिया जाएगा. इस बजट से जुड़ी हुई कई खबरें इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है. अबकी बार वित्त मंत्री से बजट में लोगों को काफी उम्मीदें हैं, अभी तक भी कॉरपोरेट को दी गई उदारता नहीं मिली है क्योंकि पिछली बार भी कॉर्पोरेट इनकम टैक्स 30% से घटकर 22% ही किया गया था, अब 1 फरवरी को नया बजट पेश किया जाएगा.
जल्द पेश किया जाएगा नए साल का बजट
भारत की पोस्ट कॉविड K आकार की आर्थिक स्थिति सुधारने मामले को पहले से ज्यादा अधिक मजबूत बना दिया है. इसमें कोई भी शक नहीं है कि भारत काफी तेजी से ग्रोथ की और बढ़ रहा है. जब तक सभी टैक्स पेयर नए सिस्टम में नहीं आ जाते हैं, तब तक ओल्ड टैक्स रिज्यूम में विकृतियों को समाप्त करने की भी आवश्यकता महसूस होती है.
अभी एक स्टैंडर्ड डिडक्शन है जिसे 50,000 से बढ़ाकर 75,000 किया गया था. हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि यह केवल वेतन भोगी कर्मचारियों के लिए ही उपलब्ध है, ना कि अनौपचारिक क्षेत्र के श्रमिक को, पेंशनर्स के अलावा वरिष्ठ नागरिक को आदि के लिए. इस विसंगति को भी जल्द से जल्द दूर किया जाना चाहिए.
बजट को लेकर कंफ्यूजन
यह समझना भी काफी मुश्किल होता जा रहा है कि करदाता की तरफ से ब्याज से इनकम मिलने के पहले ही टैक्स का भुगतान क्यों किया जाए. यह शेयर की कीमतों में वृद्धि के रूप में कल्पित भर पर कैपिटल गैन टैक्स लगाने के समान ही समझा जाता है. देखना होगा कि अबकी बार वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की तरफ से बजट में क्या नहीं बदलाव किए जाते हैं, इसके लिए 1 फरवरी का इंतजार करना होगा.
