सोशल मीडिया पर वायरल हो गये कुमार जानू, बन रहे हैं मीम्स

नई दिल्ली | आजकल सोशल मीडिया पर एक युवा सिंगर छाया है जिसे लोग कुमार जानू के नाम से जान रहे हैं, कौन है ये कुमार जानू ? आप सब भी जानना चाहते होंगे यह कोई और नहीं बल्कि 90 के दसक के फेमस सिंगर कुमार सानू का बेटा है जिसका नाम जान कुमार सानू है जिस पर सोशल मीडिया पर काफी मीम्स बनाकर लोग कुमार जानू के नाम टॉँग खींच रहे हैं.

Viral News

खबरों के अनुसार, जान कुमार सानू ने अपने ही पिता द्वारा गाया “अकेले हम अकेले तुम” फिल्म का सैड सॉन्ग “दिल मेरा चुराया क्यों” गाना गाया जो लगभग हिट भी हुआ. तभी जिनका सोशल मीडिया पर जान कुमार सानू को कुमार जानू के कहा जाने लगा और उस पर तरह तरह के मजाकिया मीम्स बनाये जाने लगे. जिनके जवाब में जान कुमार सानू ने कहा की उनका नाम जान कुमार सानू है न की कुमार जानू.

साथ ही, उन्होंने यह भी बताया की वह एक अच्छे सिंगर बनकर फिल्मो में गाना चाहते हैं. साथ ही, सोशल मीडिया पर अपना एक बैंड बनाना चाहते हैं. वह एक ही भाषा में नहीं बल्कि कई भाषाओँ में गाना चाहते हैं. उन्होंने यह भी बताया की वह अपने पापा के नाम से फेमस न होकर खुद की पहचान बनाकर फेमस होना चाहते हैं.

Avatar of Rupali Pant
Rupali Pant
View all posts