चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में BJP ने किया खेला, मेयर पद के चुनाव में हुई जीत

चंडीगढ़ | सिटी ब्यूटीफुल के नाम से मशहूर चंडीगढ़ में हुए नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अप्रत्याशित जीत हासिल की है. नगर निगम में मेयर पद के लिए हुए चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार हरप्रीत बबला ने बाजी मार ली है. वोटिंग में भारताय जनता पार्टी की प्रत्याशी को 19 वोट, जबकि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी गठबंधन के उम्मीदवार को मात्र 16 वोट वोट मिले.

Bhartiya Janta Party BJP

बीजेपी ने किया खेला

चंडीगढ़ में BJP के पास मात्र 16 तो आम आदमी पार्टी के 13, तो कांग्रेस के 6 पार्षद और एक सांसद थे. आपको बता दें कि सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि चुनाव में क्रॉस वोटिंग से ही बीजेपी ने चुनाव में खेला कर दिया है.

पूर्ण बहुमत के बावजूद हारा गठबंधन

मेयर चुनाव के लिए बीजेपी के पास जहां 16 पार्षदों का समर्थन प्राप्त था, लेकिन दूसरी ओर AAP के 13, कांग्रेस पार्टी के 6 और 1 चंडीगढ़ के सांसद मनोज तिवारी को मिलाकर कुल 20 वोट थे. आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के पास पूर्ण बहुमत था, लेकिन इसके बावजूद भी मेयर चुनाव में हार का सामना करना पड़ा. दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के लिए यह एक बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है.

यह भी पढ़े -  HTET 2025 परीक्षा केंद्रों को लेकर बड़ा अपडेट, 3 दिन में भेजनी होगी भवनों की सहमति

सीनियर डिप्टी मेयर चुनाव कांग्रेस ने जीता 

वहीं, सीनियर डिप्टी मेयर के नाम का ऐलान भी हो गया है. कांग्रेस के उम्मीदवार जसबीर सिंह बंटी को सीनियर डिप्टी मेयर चुना गया है. उन्हें कुल 19 वोट मिले. जबकि, भाजपा उम्मीदवार बिमला दुबे को 17 वोट मिले. अब डिप्टी मेयर के लिए मतदान हो रहा है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.