हरियाणा के सबसे छोटे व्यक्ति ने कनाडा की सुप्रीत कौर से रचाई शादी, परवान चढ़ा फेसबुक का प्यार

कुरूक्षेत्र | किसी न किसी खास वजह से अक्सर कई शादियां सुर्खियों में छा जाती है. ऐसी ही एक शादी हरियाणा के कुरूक्षेत्र निवासी ढाई फीट के जसमेर सिंह उर्फ पोला मलिक की सुर्खियां बटोर रही है. उन्होंने जालंधर की रहने वाली साढ़े 3 फीट हाइट की सुप्रीत कौर से शादी की है. सुप्रीत कौर कनाडा में रहती है. दोनों ने शनिवार को जालंधर के गुरुद्वारा साहिब में 7 फेरे लेकर अपने वैवाहिक जीवन की शुरुआत की.

Kurukshetra Shadi

सोशल मीडिया का प्यार चढ़ा परवान

शादी के बाद पोला मलिक और सुप्रीत कौर की डांस की वीडियो सामने आई है. वहीं, आज कुरूक्षेत्र में दोनों के विवाह की रिस्पेशन पार्टी रखी गई है. दोनों की मुलाकात Facebook पर हुई थी. डेढ़ साल तक बातचीत करने के बाद दोनों ने एक- दूसरे से शादी करने का फैसला लिया.

खुद को बताया सबसे छोटा व्यक्ति

पिहोवा विधानसभा क्षेत्र के सारसा गांव का रहने वाला पोला मलिक खेती-बाड़ी करता है. वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहता है. उसके Facebook पर 17 हजार और Instagram पर 6 हजार के करीब फॉलोअर्स है. पोला मलिक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर खुद को हरियाणा का सबसे छोटा व्यक्ति लिखा है.

माता- पिता को Love Marriage के लिए मनाया

पोला मलिक ने बताया कि पिछले साल Facebook पर एक संस्था के पेज पर उसकी मुलाकात कनाडा में रह रही सुप्रीत कौर से हुई. सुप्रीत कौर के पास कनाडा की नागरिकता है और वह कभी- कभार हिंदुस्तान आती रहती है. पोला ने बताया कि दोनों के बीच फेसबुक पर बातचीत होने लगी और देखते ही देखते दोस्ती प्यार में बदल गई. करीब डेढ़ साल बातचीत करने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया.

शादी से पहले सुप्रीत कौर पोला मलिक से मिलने उनके गांव पहुंची थी, ताकि उसके परिवार के बारे में जान सकें. इसके बाद, दोनों के परिवारों की सहमति से शादी करने का फैसला लिया गया. दोनों की 9 फरवरी को जालंधर में शादी हुई है और आज इसकी खुशी में कुरूक्षेत्र में रिस्पेशन पार्टी रखी गई है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.