बदला मौसम का मिजाज, अगले कुछ घंटो में इन जिलों में बारिश

हिसार । हरियाणा में अगले तीन-चार दिनों तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर साफ दिखाई दे रहा है.जिसके चलते पिछले 2 दिनों से अधंड और बारिश हो रही है. अगले 3-4 दिन मौसम खराब रहने की आशंका है.

BARISH HARYANA

राज्य में कुछ दिन रहेगा मौसम परिवर्तन 

बता दें कि हरियाणा राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण 20 अप्रैल को उत्तरी व पश्चिमी क्षेत्रों में ज्यादातर स्थानों पर धूल भरी तेज हवाओं के साथ -साथ, कई स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी देखी गई. जिसकी वजह से राज्य में मौसम कुछ दिन परिवर्तनशील रहेगा. इस दौरान बीच-बीच में आंशिक बादल, हवाए चलने में के साथ – साथ कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी देखी जा सकती है. 24 अप्रैल के बाद मौसम खुश्क रहने की संभावना है.

इन जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ घंटो में हिसार, भिवानी, रोहतक, फतेहाबाद, पलवल, दादरी, बहादुरगढ़, जींद, मेवात, फरीदाबाद व कुछ अन्य जिलों में हल्की बूंदाबांदी के साथ आंधी आने की संभावना है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क

मौसम आधारित कृषि सलाह

  • फसलों की कटाई व कढाई करते समय अगले दो दिन बदलते मौसम का ध्यान अवश्य रखे.
  • गेहूं कढाई के बाद तूड़ी व भूसे को अवश्य ढके.
  • गेहूं को मंडी ले जाते समय तिरपाल आदि अवश्य साथ रखे.
  • नरमा की बिजाई करते समय बदलते मौसम का ध्यान अवश्य रखे.
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.