हरियाणा में निकाय चुनावों को लेकर INLD ने भरी हुंकार, बताया क्या रहेगी पार्टी की रणनीति

चंडीगढ़ | हरियाणा में निकाय चुनावों का बिगुल बज चुका है. इसके लिए सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं. स्थानीय निकाय चुनावों के लिए 11 फरवरी से नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और यहां 2 मार्च को वोटिंग होगी. वहीं, निकाय चुनावों को लेकर इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी (INLD) ने भी अपने पत्ते खोल दिए हैं.

ABHAY

INLD ने बनाई रणनीति

निकाय चुनावों को लेकर आईएनएलडी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अभय चौटाला ने चंडीगढ़ स्थित पार्टी मुख्यालय में जिला तथा शहरी प्रधानों की एक बैठक बुलाई थी जिसमें पार्टी सिंबल पर निकाय चुनाव लड़ने को लेकर चर्चा की गई है. इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष आरएस चौधरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश भारती, राष्ट्रीय प्रवक्ता उमेद लोहान सहित कई अन्य सीनियर नेता उपस्थित रहे.

मीडिया से बातचीत करते हुए अभय चौटाला ने बताया कि अगले दो दिन के अंदर नगर पालिका, नगर निगम और नगर परिषद के चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों से बातचीत करके पार्टी मुख्यालय को अवगत कराएंगे. जहां सिंबल पर चुनाव लड़ना जरूरी होगा, वहां पार्टी सिंबल पर उम्मीदवार चुनावी रण में उतरेंगे और जहां ऐसा कोई प्रत्याशी जो पार्टी की विचारधारा से जुड़ा होगा और पार्टी से समर्थन मांगेगा तो उसे समर्थित उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ाया जाएगा.

बैठक में फैसला लिया गया है कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को 4-4 जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है. यह नेता पार्टी के जितने भी पुराने साथी है, जो किन्हीं कारणों से पार्टी से निष्क्रिय हैं, उन सबसे संपर्क करेंगे. उनसे बातचीत कर पार्टी में लाया जाएगा. इसके बाद पार्टी का नए सिरे से संगठन खड़ा किया जाएगा- उमेद लोहान, INLD राष्ट्रीय प्रवक्ता

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, पशु हमले के पीड़ित परिवारों को मिलेगी आर्थिक सहायता
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.