हरियाणा में निकाय चुनावों के लिए कांग्रेस मेयर कैंडिडेट्स की घोषणा, जानें किसे कहां से मिला टिकट

चंडीगढ़ | हरियाणा निकाय चुनावों के लिए भाजपा के बाद अब कांग्रेस ने भी नगर निगम में मेयर पद के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. पार्टी ने आठ नगर निगमों में मेयर पद के उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है. पानीपत और फरीदाबाद के लिए अभी प्रत्याशी के नाम का ऐलान होना बाकी है.

Congress INC

कांग्रेस ने जारी की लिस्ट

कांग्रेस पार्टी ने रोहतक से सूरजमल किलोई को उम्मीदवार बनाया है. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के परिवार से नजदिकियों के चलते पार्टी ने इन्हें चुनावी रण में उतारा है. साल 2014 में इनेलो की टिकट पर पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले पंजाबी समाज के बड़े नेता मनोज वधवा को कांग्रेस पार्टी ने करनाल से प्रत्याशी घोषित किया है.

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के मीडिया सलाहकार रहें स्व दिलीप चावला की पत्नी अमीषा चावला को अंबाला से उम्मीदवार बनाया गया है. वर्तमान में दीवान चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक देवराज के बेटे कमल दीवान सोनीपत से कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे.

यह भी पढ़े -  HSSC ने जारी किया महिला पुलिस कांस्टेबल PMT शेड्यूल, 8 जून से शुरू होगी प्रक्रिया

हिसार से सिंगला लड़ेंगे चुनाव

यमुनानगर से सांसद कुमारी शैलजा गुट की करीबी किरणा देवी उम्मीदवार घोषित की गई है. गुरुग्राम से पंजाबी नेता सीमा पाहुजा नगर निगम में मेयर पद का चुनाव लड़ेगी. हिसार से कृष्णा सिंगला को प्रत्याशी बनाया गया है. उनका परिवार 1968 से कांग्रेस पार्टी से जुड़ा हुआ है. वहीं, मानेसर नगर निगम से नीरज यादव को मेयर पद का उम्मीदवार बनाया गया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.