अब हरियाणा में खुश्क रहेगा मौसम, किसानों के लिए यह है मौसम विभाग की सलाह

हिसार । पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से बने सर्कुलेशन सिस्टम के कारण शुक्रवार को हरियाणा के उत्तरी व पश्चिमी क्षेत्रों में ज्यादातर जगहों पर भारी तेज हवाओं व गरच चमक के साथ कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हुई. वहीं मौसम विभाग द्वारा 28 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम खुश्क रहने की संभावना जताई गई है. इस दौरान बीच-बीच में हल्की गति से तेज हवाएं चलने व दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है.

weather mausam dhup

मौसम आधारित कृषि सलाह

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग की ओर से किसानों को सलाह दी गई है कि मौसम खुश्क रहने की संभावना को देखते हुए फसलों की कटाई व कढ़ाई का कार्य जल्दी से पूरा कर लें. गेहूं कढ़ाई के बाद तुड़ी व भूसे को अच्छी तरह से ढक कर रखें.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क

नरमा की बिजाई के लिए अच्छी तरह से खेत तैयार कर उच्च गुणवत्ता वाले बीटी किस्मों से विश्वविद्यालय के कपास वैज्ञानिकों की सलाह के मुताबिक करें. मौसम खुश्क व गर्म रहने की संभावना को देखते हुए सब्जियों व फलदार पौधों में आवश्यकता अनुसार सिंचाई करें.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.