फरीदाबाद । प्रदेश में बढ़ते कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते स्थिति बहुत ही गंभीर बनती जा रही है. प्रदेश के गृहमंत्री अनिल विज ने बाजारों में सख्ती के आदेश जारी किए हुए हैं.
इसके बावजूद भी राष्ट्रीय राजधानी से सटे दो जिलों फरीदाबाद व गुरुग्राम में एक हफ्ते का लॉकडाउन लगाने की संभावना जताई जा रही है. इसके लिए सरकार ने प्रशासन को पत्र लिखकर कहा है कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण की वजह से हमें लॉकडाउन की प्रक्रिया अपनानी होगी, जिसके लिए आदेश का इंतजार है.
लॉकडाउन के दौरान ऐसी हो सकती है व्यवस्था
बसों का संचालन 50 फीसद यात्री क्षमता के साथ हो सकता है
मेडिकल इमरजेंसी वालों को मिल सकती है छूट
प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों को मिल सकती है छूट
मेट्रो में भी आधी क्षमता के साथ हो सकता है संचालन
गर्भवती महिलाओं को मिलेगी छूट

