गुरुग्राम में BJP ने उठाया बड़ा कदम, पूर्व मेयर सहित इन नेताओं को दिखाया पार्टी से बाहर का रास्ता

गुरुग्राम | हरियाणा में कुछ समय बाद निकाय चुनाव होने हैं, जिन्हें लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां मुस्तैद नजर आ रही हैं. इन चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस (Congress) के कई नेताओं और पार्षदों को टिकट नहीं मिली, जिसे लेकर उन्होंने पार्टी का विरोध करना शुरू कर दिया. कुछ नेताओं ने निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए नामांकन भी दाखिल कर दिया. ऐसे में अब भारतीय जनता पार्टी ने सख्त कार्रवाई करते हुए 32 कार्यकर्ताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है. पार्टी द्वारा जारी की गई लिस्ट में गुरुग्राम और मानेसर के साथ पटौदी का एक नेता का नाम भी शामिल है.

Bhartiya Janta Party BJP

सोशल मीडिया पर जारी की लिस्ट

सोमवार देर रात भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कमल यादव ने पार्टी से निष्कासित किए गए कार्यकर्ताओं की लिस्ट जारी की थी. सोशल मीडिया पर उन्होंने लिस्ट शेयर करते हुए लिखा कि प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल कौशिक से विचार विमर्श के बाद बीजेपी ने बागी प्रत्याशियों और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल कार्यकर्ताओं को तुरंत प्रभाव से पार्टी से निष्कासित करने के साथ उनकी प्राथमिक सदस्यता को रद्द करने का फैसला लिया है. आने वाले 6 सालों तक यह नेता/ कार्यकर्ता पार्टी में शामिल नहीं हो पाएंगे. इनमें गुरुग्राम से 23, मानेसर से आठ और पटौदी के एक कार्यकर्ता का नाम शामिल है.

फरीदाबाद के 34 नेताओं को भी किया था बाहर

बीजेपी से निष्कासित हुए कार्यकर्ता और नेताओं की इस लिस्ट में पूर्व मेयर विमल यादव और पूर्व डिप्टी मेयर परमिंदर कटारिया का नाम भी शामिल है. पटौदी से जिला कार्यकारिणी सदस्य सुनील दोचानिया का नाम भी इसी सूची में शामिल है. बताते चलें कि इससे पहले इसी क्रम में शनिवार को भी बीजेपी ने फरीदाबाद के 34 नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया था.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में भाजपा की नई रणनीति, क्रॉस वोटिंग करने वाले कांग्रेस विधायकों के इलाकों पर फोकस
Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts