नई दिल्ली | सोशल मीडिया पर देखने को मिला, जब कांग्रेस के सांसद शशि थरूर की केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के साथ एक फोटो वायरल हो गई. खुद कांग्रेस नेता शशि थरूर ने यह पोस्ट सोशल मीडिया (Social Media) पर शेयर की है. इसके बाद से ही तरह- तरह के कयास लगने शुरू हो गए. ऐसा माना जाता है की राजनीति सम्भावनाओं से भरी हुई होती है. यहां शाम को जो स्थिति होती है, वह जरूरी नहीं की सुबह भी मिले. इसमें वर्षों के गिले- शिकवे सेकंड के हिसाब से दूर हो जाते हैं और सालों के दोस्ताने भी पल भर में ढेर हो जाते हैं.
थरूर ने सोशल मीडिया पर की पोस्ट
बताया जा रहा है कि भारत- ब्रिटेन व्यापार समझौते पर चर्चा के बाद कि यह फोटो है, जिसमें शशि थरूर पीयूष गोयल के साथ मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं. पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “ब्रिटेन के व्यापार और व्यापार राज्य सचिव जोनाथन रेनॉल्ड्स के साथ उनके भारतीय समकक्ष, वाणिज्य और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की मौजूदगी में उन्हें बातचीत करके अच्छा लगा. लंबे समय से रुकी हुई एफटीए वार्ता फिर से शुरू हो गई है, जो स्वागत योग्य है.”
Good to exchange words with Jonathan Reynolds, Britain’s Secretary of State for Business and Trade, in the company of his Indian counterpart, Commerce & Industry Minister @PiyushGoyal. The long-stalled FTA negotiations have been revived, which is most welcome pic.twitter.com/VmCxEOkzc2
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) February 25, 2025
राजनीतिक गर्माहट हुई तेज
जैसे ही यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुई राजनीतिक गलियारों में गर्माहट तेज हो गई. ऐसी भी चर्चाएं सामने आई है कि केरल की सत्तारूढ़ सीपीएम नीत वाम लोकतांत्रिक मोर्चा सरकार की नीतियों की तारीफ करने के बाद कांग्रेस और थरूर के बीच संबंधों में आई खटास के बाद यह पोस्ट शेयर की गई है. बता दे कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट राज्य का प्रमुख विपक्षी दल है.
शशि थरूर ने राज्य के विकास की तारीफ की थी, जिसके बाद उनकी आलोचना शुरू हो गई थी. उन पर उठ रहे सवालों का स्पष्टीकरण देते हुए थरूर ने कहा था कि उन्होंने वास्तव में CM की तारीफ नहीं की थी, बल्कि स्टार्टअप क्षेत्र में केरल की प्रगति को उजागर करने की कोशिश की थी.
PM मोदी की भी कर चुके हैं तारीफ
इससे पहले शशि थरूर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी प्रशंसा कर चुके हैं, जिस कारण भी उन पर सवाल उठे थे. उस समय थरूर ने कहा था यदि डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी को खुद से अच्छा नेगोशिएटर बताया है तो यह अच्छी बात है, जिसके बाद से कांग्रेस और शशि थरूर के बीच दरार आती दिखी थी. इस घटनाक्रम के बाद राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा उठी कि शशि थरूर सीपीएम में जा सकते हैं. वहीं, कुछ लोग उनके भाजपा ज्वाइन करने की अटकलें भी लगा रहे थे.
