हाई लेवल मीटिंग खत्म, दो जिलों में लॉकडाउन को लेकर आई ये अपडेट

चंडीगढ़ । हरियाणा की स्टेट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की दूसरी बैठक आज की गई. जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने की. बैठक के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बताया कि हरियाणा में ऑक्सीजन की कमी कभी भी नहीं थी. बल्कि इसकी अव्यवस्था के कारण इतनी सारी समस्याएं पैदा हो गई थी.

haryana cm press conference

गुरुग्राम और फरीदाबाद में नहीं लगाया जाएगा लॉकडाउन 

साथ ही उन्होंने लॉकडाउन पर बोलते हुए कहा कि गुरुग्राम और फरीदाबाद में लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा. हरियाणा के पास पर्याप्त संसाधन उपलब्ध है. किसी भी सरकारी अस्पताल में किसी प्रकार की सुविधा की कमी नहीं है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.