जनता टीवी के एंकर साकेत सुमन कोरोना से हारे जंग, आज सुबह ली अंतिम सांसे

नई दिल्ली । भारत में कोरोना संक्रमण एक के बाद एक कई लोगों से उनकी जिंदगियां छीन रहा है. प्रतिदिन बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमण की वजह से लोगों की मृत्यु हो रही है. इसी कोरोना संक्रमण की वजह से जनता टीवी के बेहतरीन एंकर और एक बहुत ही मिलनसार इंसान साकेत सुमन जी की मृत्यु हो गई है. साकेत सुमन जी कोरोना संक्रमण से ग्रस्त थे. वह कोरोना से अपनी जंग हार गए और उनका स्वर्गवास हो गया. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों के बदल जाएंगे नाम, भारतीय रेलवे कर रहा बड़ा प्लान तैयार; यात्रियों को होगा यह फायदा

janta tv anchor death

कोरोना वायरस संक्रमण जिस रफ्तार से देश में फैल रहा है, उससे हर व्यक्ति में भय बना हुआ है. बड़ी-बड़ी हस्तियां भी कोरोना वायरस की चपेट में आ रही है. दूसरी ओर, देश में कोरोना से लड़ने के लिए पर्याप्त चिकित्सा सुविधाओं का अभाव है. हॉस्पिटल में ऑक्सीजन, वेंटिलेटर की भारी किल्लत है.

Avatar of Sahil Maurya
Sahil Maurya
View all posts