हरियाणा में BJP ने नए जिलाध्यक्ष किए नियुक्त, फटाफट देखें सभी नामों की लिस्ट

चंडीगढ़ | हरियाणा में सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने नए जिला अध्यक्षों की लिस्ट जारी कर दी है. 22 जिलों वाले हरियाणा में बीजेपी ने संगठनात्मक दृष्टि से 27 जिलाध्यक्ष बनाए हैं. नए जिलों में हांसी, गोहाना, डबवाली, बल्लभगढ़ और गुरुग्राम महानगर शामिल हैं.

BJP

बीजेपी ने घोषित किए नए जिलाध्यक्ष

BJP ने पानीपत से दुष्यंत भट्ट, सोनीपत से अशोक भारद्वाज, गोहाना से विजेंद्र मलिक, जींद से तेजेंद्र ढुल्ल, रोहतक से रणवीर ढाका, झज्जर से विकास वाल्मीकि, डबवाली से रेणू शर्मा, सिरसा से एडवोकेट यतिंद्र सिंह, हांसी से अशोक सैनी, हिसार से आशा खेदड़, फतेहाबाद से प्रवीन जोड़ा और भिवानी से वीरेंद्र कौशिक को जिलाध्यक्ष बनाया है.

भाजपा ने दादरी से इंजीनियर सुनील, रेवाड़ी से वंदना पोपली, महेंद्रगढ़ से यतींद्र राव, गुरुग्राम से सर्वप्रिय त्यागी, पटौदी से अजीत यादव, नूंह से सुरेंद्र सिंह पिंटू, पलवल से विपिन बैंसला और बल्लभगढ़ से सोहन पाल सिंह और फरीदाबाद से पंकज पूजन रामपाल को नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है.

यह भी पढ़े -  शहरी निकाय चुनावों के रण में उतरी हरियाणा BJP, मेयर पद के लिए घोषित किए उम्मीदवार

भारतीय जनता पार्टी ने पंचकूला से अजय मित्तल, अंबाला से मनदीप राणा, यमुनानगर से राजेश सपरा, कुरुक्षेत्र से जतिंदर गोल्डी, कैथल से ज्योति सैनी और करनाल से प्रवीन लाठर को नवनियुक्त जिला अध्यक्ष बनाया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.