खुशखबरी: कोरोना मरीजों की सहायता के लिए गुरुग्राम पुलिस ने दी यह बड़ी सुविधा, जाने

गुरुग्राम | हरियाणा में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता ही जा रहा है. सरकार की तमाम कोशिशों के बाद भी कोरोना संक्रमण काबू में नहीं आ रहा है. प्रतिदिन नए नए मामले सामने आ रहे हैं. कोरोना संक्रमण ने हरियाणा के साथ-साथ पूरे देश की चिकित्सा व्यवस्थाओं को भी अपने आगे घुटने टेकने के लिए मजबूर कर दिया है. हॉस्पिटलों में दवाइयों, ऑक्सीजन, वेंटिलेटर की किल्लत हो रही है.

POLICE DGP HARYANA

हरियाणा के गुरुग्राम जिले में भी कोरोना के बड़ी संख्या में मरीज पाए जा रहे हैं. इसलिए गुरुग्राम पुलिस ने कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हुए मरीजों की मदद के लिए (24×7) हेल्पलाइन नंबर 9999999953 जारी किया है. यदि किसी कोरोना मरीज को किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता है तो वह इस नंबर पर कॉल, मैसेज या व्हाट्सएप के जरिए सहायता की मांग कर सकता है. गुरुग्राम पुलिस जिला प्रशासन के सहयोग से कोरोना मरीजों को हर संभव सहायता देगी.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के हजारों लोगों के लिए खुशखबरी, इस सेक्टर के 220 KV सबस्टेशन का रास्ता साफ
Avatar of Sahil Maurya
Sahil Maurya
View all posts