हरियाणा में व्यापारियों के लिए वन टाइम सेटलमेंट स्कीम लागू, जानें किसे कितना मिलेगा फायदा

कुरूक्षेत्र | हरियाणा में रविवार को धर्मनगरी कुरुक्षेत्र पहुंचे सीएम नायब सैनी (Nayab Singh Saini) ने प्रदेश के व्यापारियों को बड़ी सौगात देते हुए वन टाइम सेटलमेंट स्कीम का शुभारंभ किया. सालों से GST के लिटिगेशन में फंसे व्यापारियों के लिए 3 कैटेगरी में इस योजना को तैयार किया गया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना से व्यापारियों को बड़े स्तर पर राहत पहुंचेगी.

Haryana CM Nayab Singh Saini

ब्याज- जुर्माना राशि पूर्णतः माफ

पहली कैटेगरी में 1- 10 लाख, दूसरी कैटेगरी में 10 लाख से 10 करोड़ और तीसरी कैटेगरी में 10 करोड़ से ऊपर टैक्स वाले व्यापारियों को शामिल किया गया है. तीनों ही कैटेगरी में ब्याज और जुर्माने को पूर्ण रूप से माफ करने की घोषणा की गई है.

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने इस योजना की घोषणा के मौके पर कहा कि प्रदेश के लाखों व्यापारी इससे लाभान्वित होंगे. 7 अप्रैल से इस योजना के लिए आवेदन शुरू होंगे और 180 दिन तक व्यापारी इस योजना का लाभ उठा सकेंगे. उन्होंने बताया कि इसमें 1- 10 लाख तक के टैक्स के मामलों में ब्याज और जुर्माने को पूर्ण रूप से माफ किया गया है. इसमें मूल राशि का सिर्फ 40% ही देना होगा. इस राशि का दो किस्तों में भी भुगतान किया जा सकता है.

आधी रकम का करना होगा भुगतान

इसके बाद 10 लाख से 10 करोड़ रूपए के मामलों में ब्याज और जुर्माना माफ और मूल राशि का 50% देना होगा, जबकि 50% माफ किया जाएगा. मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि 10 करोड़ से ऊपर तक के मामलों में ब्याज और जुर्माने को पूर्ण रूप से माफ किया जाएगा, लेकिन इन्हें पूरी मूल राशि का भुगतान करना होगा.

यह भी पढ़े -  कुरुक्षेत्र के ओंकार सैनी बने इंग्लैंड के बाथ शहर के डिप्टी मेयर, रचा नया इतिहास
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.