हिसार में भांजे ने दोस्तों के साथ मिलकर मामा की कर डाली पिटाई, वजह जानकर हैरान रह गई पुलिस

हिसार | हरियाणा के हिसार जिले (Hisar District) से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां सेक्टर- 14 में शनिवार को एक भांजे ने अपने 2 दोस्तों के साथ मिलकर अपने ही मामा की धुलाई कर दी. सभी ने मिलकर मामा को बुरी तरह से पीटा और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए.

Police

इस वजह से हुई मामा की पिटाई

पुलिस को दी गई शिकायत में न्यू ऋषि नगर निवासी हाकिम ने बताया कि वह सिरसा मार्ग पर एक ऑयल मील में सेल्समैन की नौकरी करता है. उसकी बड़ी बहन अपने बच्चों के साथ मिर्जापुर रोड पर श्रीनगर कस्बे में रहती हैं. करीब एक सप्ताह पहले उसकी किसी बात को लेकर अपनी बहन के साथ कहासुनी हो गई थी. इसी बात को लेकर भांजा सुनील अपने दोस्तों के साथ सेक्टर- 14 में पहुंचा और आते ही मारपीट करना शुरू कर दिया. उन्होंने मुझे जान से मारने की धमकी दी है.

यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

पुलिस ने दर्ज किया केस

शहर थाना पुलिस ने हाकीम की शिकायत पर मिर्जापुर रोड स्थित श्रीनगर कस्बे के सुनील और उसके दोस्तों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है कि आखिर किस वजह से मामा और भांजा के बीच मारपीट हुई है. बहुत जल्द जांच पूरी कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.