कोरोना हुआ भयावह: हर रोज आ रहे 50 से अधिक शव, जगह फुल होने से पार्किंग में हो रहे हैं अंतिम संस्कार

गुरुग्राम । देश और प्रदेश में चारों तरफ कोरोना को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. जिस रफ्तार से कोरोना संक्रमित केसों की संख्या बढ़ रही है, मौत का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है. हर रोज 50 से भी ज्यादा शव अंतिम संस्कार के लिए आ रहे हैं. रामबाग शमशान घाट में रविवार की शाम को जब अंतिम संस्कार के लिए जगह नहीं बची तो शमशान घाट की पार्किंग में ही अंतिम संस्कार करने पड़े. शवों को लेकर पहुंची एंबुलेंसो की लंबी लाइनों से जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई.

faridabad corona news
कई जागरुक नागरिकों ने इस भयावह स्थिति के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किए और लोगों को इस महामारी के प्रति सचेत रहने के सुझाव दिए. कल 72 शवों का अंतिम संस्कार कोविड प्रोटोकॉल के तहत किया गया.

यह भी पढ़े -  टैक्स नहीं भरा तो सील, मानेसर के मर्चेंट प्लाजा पर नगर निगम की कार्रवाई
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.