हालात: ऑक्सीजन न मिलने से हरियाणा में अब तक 29 मौतें, इन 15 जिलों पर गहराया संकंट, देखे लिस्ट

चंडीगढ | पिछले 24 घंटों में हरियाणा में कोरोना वायरस संक्रमण के 11 हजार 775 नए मामले पाए गए हैं. हरियाणा में अब तक ऑक्सीजन ना मिलने की वजह से 29 लोगों की मृत्यु हो गई है. हरियाणा में कल पानीपत में तीन और हिसार में 5 जानें गई हैं. दूसरी ओर, भारत सरकार ने अधिक संक्रमण वाले क्षेत्रों में कंटेनमेंट जोन बनाकर लॉकडाउन जैसी सख्ती अपनाने के निर्देश दिए हैं.

oxigen tanker theft news

इसके लिए सरकार द्वारा दो पैरामीटर निर्धारित किए गए हैं. पहला – एक हफ्ते में जिले का पॉजिटिविटी रेट 10% से अधिक हो, दूसरा – आईसीयू बेड व ऑक्सीजन 60% से अधिक भर गए हो. हरियाणा के 15 जिलों में पॉजिटिविटी रेट 10% से अधिक हो गया है. अब हरियाणा के 17 जिलों में सरकार सख्ती अपना सकती है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में PG करने वाले डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, बॉन्ड और ट्रांसफर से मिली राहत

इन राज्यों में है इतना पॉजिटिविटी रेट

जींद 32.11
फरीदाबाद 32.13
हिसार 29.69
सोनीपत 29.43
फतेहाबाद 29.13
पानीपत 28.95
गुड़गांव 26.56
करनाल 24.62
यमुनानगर 22.20
सिरसा 22.03
कुरुक्षेत्र 17.43
पंचकूला 15.69
भिवानी 14.77
अम्बाला 13.15
झज्जर 11.58
कैथल 9.48
रेवाडी 9.74
Avatar of Sahil Maurya
Sahil Maurya
View all posts