कुरुक्षेत्र | हरियाणा के कुरुक्षेत्र में मां भद्रकाली शक्तिपीठ मंदिर में नवरात्रों (Navratri 2025) के पावन अवसर पर भक्तजनों की अच्छी खासी भीड़ लगी हुई है. भक्ता देवी मां से अपनी मुरादे मांगने के लिए सुबह से ही दरबार में आना शुरू कर देते हैं. पूरा माहौल भक्ति मय हो चुका है. पीठ अध्यक्ष पंडित सतपाल शर्मा ने जानकारी दी की नवरात्रों के दौरान 9 दिनों में माता के अलग-अलग स्वरूपों की आराधना की जा रही है.
हर दिन हो रहा भंडारा
सुबह और शाम दोनों समय माता रानी की आरती होती है. इस दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु देवी मां के आगे माथा टेकने के लिए पहुंच रहे हैं. मंदिर में सुबह 10:00 बजे से भंडारा शुरू हो रहा है जो अलग- अलग यजमानों द्वारा किया जा रहा है. यहां खुद यजमान भंडारे में सेवा देते हैं. माता रानी का प्रसाद ग्रहण करने के लिए हर रोज हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं.
13 अप्रैल तक चलेगा अन्नपूर्णा भंडारा
शेरावाली मां के भक्त अपनी मनोकामनाएं पूरी होने पर दरबार में भंडारे का आयोजन करवाते हैं. जन्मदिन, वर्षगांठ, विवाह, नौकरी या कोई अन्य शुभ काम पूरा होने पर भी भक्तजन यहां भंडारा करवाते हैं. प्रत्येक शनिवार और रविवार को भंडारा प्रसाद वितरण का कार्य किया जाता है. आने वाली 13 अप्रैल तक यहां नवरात्रि अन्नपूर्णा भंडारा चलेगा. नवरात्रों के दौरान माता रानी को भोग में चीनी, मिश्री और पंचामृत का भोग लगाया जाता है. इसके अलावा, दूध, दही से बनी हुई शुद्ध मिठाइयां भी अर्पित की जाती हैं.
