पोस्ट ऑफिस का नया सेविंग प्लान, हर महीने करें 5000 रूपये से निवेश; इतने टाइम में पैसा डबल

फाइनेंस डेस्क | अगर आप भी किसी सेविंग प्लान की तलाश में है, तो आज की यह खबर आपके लिए है. देश में आपको कई सारी ऐसी योजनाएं मिल जाएगी. जो निवेश और बचत करने का शानदार मौका देती है, लेकिन जब बात सरकार की गारंटी और ब्याज पर निश्चित रिटर्न और पूरी तरह से टैक्स फ्री इनकम की आती है तो अधिकतर लोगों को पोस्ट ऑफिस की स्कीम में ही निवेश करना पसंद होता है. आज हम आपके पोस्ट ऑफिस की पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम के बारे में डिटेल से जानकारी देने वाले है.

POST OFFICE

क्या है पोस्ट ऑफिस की नई स्कीम

पोस्ट ऑफिस की पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम सबसे ऊपर मानी जाती है. यह स्कीम उन लोगों के लिए काफी बेहतरीन है, जो कम  समय में लंबी अवधि के लिए बचत करना चाहते हैं और उनका पैसा धीरे-धीरे इस स्कीम में बढ़ता रहता है. अगर आप हर महीने 5000 रूपये बचाते हैं, तो आप सालाना 60000 रूप पीपीएफ अकाउंट में जमा कर सकते हैं, तो 15 साल में आपकी कुल निवेश राशि 9 लाख रुपए होगी और इस पर ब्याज दर 7.1% के हिसाब से करीब 7 लाख 27284 रुपए ब्याज जुड़ जाएगा. इसके बाद मैच्योरिटी पर आपको 16 लाख 27284 मिलने वाले है.

इतने कम समय में डबल हो जाएगा पैसा

पब्लिक प्रोविडेंट फंड एक लांग टर्म सेविंग स्कीम है जो पोस्ट ऑफिस और कुछ चुनिंदा बैंकों की तरफ से ही चलाई जा रही है. इसमें निवेश करने पर ब्याज सरकार की तरफ से ही निर्धारित किया जाता है और निवेश पर किसी तरह का बाजार जोखिम भी नहीं होता. जब भी आप किसी स्कीम में निवेश करें, तो एक बार उससे जुड़े हुए नियम और शर्तों के बारे में डिटेल जानकारी अवश्य हासिल कर ले.

यह भी पढ़े -  RBI ने जारी की जून हॉलिडे लिस्ट, जानें कब- कब बंद रहेंगे बैंक? पहले से प्लान करें काम

जरूरी नियम और शर्तें

पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में आप न्यूनतम 500 रूपये सालाना और अधिकतम डेढ़ लाख सालाना निवेश कर सकते हैं. इस पर ब्याज की दर 7.1% रहने वाली है जो की तिमाही के आधार पर निर्धारित की जाती है. 15 साल तक इस स्कीम में निवेश कर सकते हैं, इसके बाद 5 साल के लॉक पीरियड को बढ़ा सकते है. सालाना आधार पर ही आपको ब्याज का लाभ भी मिलने वाला है, इसमें कंपाउंड इंटरेस्ट का बेनिफिट मिलता है.

निवेश पर टैक्स छूट का भी लाभ मिलता है. धारा 80c के तहत आपको डेढ़ लाख रुपए तक इनकम पर टैक्स का बेनिफिट मिलने वाला है, पीएफ योजना को EEE कैटेगरी में रखा गया है यथार्थ ब्याज पर किसी प्रकार का कोई भी टैक्स नहीं लगता.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.