शॉपिंग के लिए दिल्ली की यह मार्केट एकदम परफेक्ट, भूल जाएंगे सरोजिनी नगर- लाजपत नगर को

नई दिल्ली | हिंदुस्तान में बहुत से लोग ऐसे हैं जिन्हें शॉपिंग करना पसंद होता है लेकिन उनके इस शौक के आड़े बजट की समस्या आती है. लेकिन हम आज आपको राजधानी की ऐसी मार्केट के बारे में जानकारी देंगे जहां पर आप कम कीमतों पर बढ़िया सामान खरीद सकते हैं. यहां आम बाजारों में मिलने वाले सामानों के मुकाबले में 50% से भी कम में खरीदारी की जा सकती है.

Traditional Dress

दूसरे राज्यों से भी आते हैं खरीददार

जिस बाजार की हम बात कर रहे हैं वह है गांधीनगर मार्केट. एक समय ऐसा था जब यह पटरी पर लगने वाला बाजार होता था, लेकिन आज यहां हर मौसम के कपड़ों से लेकर हर डिजाइन के कपड़े सस्ते दामों पर मिल जाते हैं. राजधानी के अलावा दूसरे राज्यों से भी लोग यहां सामान खरीदने के लिए आते हैं. कई दुकानदार यहां से कपड़े खरीद कर अपनी दुकानों पर ले जाकर बेचते हैं. इससे उन्हें भी काफी मुनाफा हो जाता है.

यह भी पढ़े -  DTC में फिर बदले बॉस, 2 साल में तीसरा MD भी गया; लगातार तबादलों से बढ़ी चिंता

यहां बच्चों से लेकर बड़ों तक के कपड़े मिल जाते हैं. यहां आपको अहमदाबाद, कोलकाता, जबलपुर, कानपुर, लखनऊ की कुर्ती, शर्ट, वेस्टर्न लुक वाली शेरवानी आदि सस्ते दामों पर मिल जाती हैं. कपड़ों के अलावा यहां ज्वेलरी का सामान भी सस्ते रेट पर मिल जाता है.

यहाँ 15 हजार से भी ज्यादा दुकानें

ऐसा माना जाता है कि यह एशिया की सबसे बड़ी मार्केट है. सोमवार को यह मार्केट बंद रहता है. इसके अलावा सप्ताह के बाकी दिन यह मार्केट खुली रहती है और यहां खरीदारों की जबरदस्त भीड़ रहती है. सुबह 10 बजे यह बाजार खुल जाता है और देर शाम तक बाजार लगा रहता है. यहां 100-200 नहीं बल्कि 15 हजार से भी ज्यादा दुकानें हैं. पूर्व में ‘आप’ सरकार द्वारा साल 2022-23 के वित्तीय वर्ष में पेश किए गए बजट में गांधीनगर मार्केट को वस्त्र केंद्र के रूप में विकसित किए जाने की घोषणा भी की थी.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts