कुरुक्षेत्र में बन रहा आधुनिक म्यूजियम, टूरिज्म को लगेंगे चार- चांद; इतिहास को देख सकेंगे अब लाइव

कुरुक्षेत्र | हरियाणा के कुरुक्षेत्र (Kurukshetra) में सरस्वती रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट से जीटी रोड पर बसा पिपली धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से तेजी से चमकेगा. हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड की देखरेख में इसे बनाया जा रहा है. इसके पहले फेज में किलोमीटर तक नदी और उसके आसपास के किनारों के सौन्दर्यीकरण का काम किया जा रहा है. ऐसा अनुमान है कि यह अगले महीने के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा.

Museum

इस बारे में जानकारी देते हुए बोर्ड के उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमिच ने बताया कि यहां नदी में नौकायन की सुविधा शुरू की जाएगी. वहीं, बच्चों के मनोरंजन के लिए अलग से झील भी तैयार की जाएगी.

3 करोड़ रुपये का आएगा खर्च

इसके अतिरिक्त यहां मां सरस्वती का भव्य मंदिर, आधुनिक म्यूजियम और कैफेटेरिया भी बनाया जाएगा, जिस पर 3 करोड़ रुपए का खर्च होने का अनुमान है. यहां आने वाले पर्यटकों को इतिहास को जीवंत रूप में देखने का अवसर मिलेगा. यहां सरस्वती नदी के हजारों साल पुराने इतिहास को वर्णित किया जाएगा, ताकि पर्यटकों को समृद्ध इतिहास की जानकारी मिल सके. इस म्यूजियम में खुदाई के दौरान मिले पुरातात्विक साक्ष्य, दुर्लभ चित्रों और जानकारी को सहेज कर रखा जाएगा. नई पीढ़ी को हमारी विरासत से जुड़ने का मौका मिल पाएगा.

चिड़ियाघर तक हो पाएंगी सीधी पहुँच

वर्तमान में पीपली स्थित मशहूर चिड़ियाघर तक पहुंचने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. पर्यटकों को यहां आने के लिए रॉन्ग साइड से आना पड़ता है या फिर लंबा चक्कर काटकर जाना पड़ता है, लेकिन अब बोर्ड की योजना है कि यहां आने के लिए नया रास्ता निकाला जाए जो कि पुल के नीचे से होकर गुजरेगा. यह सीधे सरस्वती फ्रंट को चिड़ियाघर से जोड़ने का काम करेगा. इससे यह फायदा होगा कि चिड़ियाघर जाने वाले लोग सरस्वती मां के दर्शन भी कर पाएंगे.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts