दिल्ली की यह जगहें घुमक्कड़ों के लिए है जन्नत, मुफ्त में मिलती है खाने और रहने की सुविधा

नई दिल्ली | हिंदुस्तान में घूमने- फिरने के शौकीन लोगों की कोई कमी नहीं है. कई बार ऐसा होता है, जब हम ज्यादा खर्च के चक्कर में बाहर घूमने का प्लान ही छोड़ देते हैं. अगर आपके साथ भी ऐसे होता है, तो अब आपको घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि राजधानी दिल्ली में कुछ जगह ऐसी भी है, जहां आप खाने- पीने और रहने तक का इंतजाम कर सकते हैं. खास बात यह है कि यहां आपको 1 रुपए भी नहीं देना होगा.

Delhi Travel Tour

मुफ्त में मिलेगी खाने और रहने की सुविधा

राजधानी में कई ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक जगह है जहां आम तौर पर लोग घूमना पसंद करते हैं. लोग रहने खाने के लिए यहां- वहां परेशान होते नजर आते हैं. आज हम आपको उन जगहों की जानकारी देंगे, जहां आप मुफ्त में खाना खा सकते हैं. साथ ही, अगर आपको जरूरत पड़े तो आप यहां रात भी बता सकते हैं.

गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब

राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के पास स्थित गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब न केवल सिख श्रद्धालु, बल्कि अन्य धर्म के लोगों के लिए भी काफी महत्व रखता है. यहां हर रोज काफी संख्या में श्रद्धालु मत्था टेकने के लिए आते हैं. खास बात यह है कि यहां हर रोज हजारों लोग मुफ्त में भोजन करते हैं. इसके अलावा, यहां बने हुए कमरों में पर्यटक आसानी से रह भी सकते हैं.

यह भी पढ़े -  दिल्ली जल बोर्ड का बड़ा फैसला, पानी की सप्लाई को लेकर बनेगी नई नीति

गुरुद्वारा शीशगंज साहिब

अगर आपने दिल्ली का नाम सुना है, तो अपने चांदनी चौक का नाम भी जरूर सुना होगा. यहां की चहल- पहल और बाजारों की चमक- धमक लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करती है. चांदनी चौक के भीड़- भाड़ भरे इलाके में एक जगह ऐसी है, जो शांति से परिपूर्ण है. इसका नाम गुरुद्वारा शीशगंज साहिब है. यहां हर रोज शाम को बड़े स्तर पर लंगर का आयोजन होता है. इसके अलावा, जरूरतमंद लोगों को रात में फ्री स्टे की सुविधा भी दी जाती है.

गुरुद्वारा बाबा बंदा सिंह बहादुर

साउथ दिल्ली या कुतुब मीनार के पास बाबा बंदा सिंह बहादुर गुरुद्वारा है जो ऐतिहासिक व धार्मिक दृष्टि से काफी महत्व रखता है. हर रोज यहां काफी लोग मत्था टेकने के लिए आते हैं. यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए हर रोज यहां मुफ्त में लंगर का आयोजन किया जाता है. इसके अलावा, जरूरत पड़ने पर यहां रात्रि ठहराव भी किया जा सकता है.

गुरुद्वारा मोती बाग साहिब

साउथ दिल्ली में स्थित मोती बाग साहिब गुरुद्वारा भी अन्य गुरुद्वारा की तरह है. यहाँ भी लंगर का स्वाद चखा जा सकता है. इसके अलावा, रात गुजारने के लिए यहां कमरे भी उपलब्ध है. जरूर लोग रजिस्ट्रेशन करा कर यहां रुक सकते हैं.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts