हिसार के लाल रोहित नेहरा का कुश्ती के अखाड़े में कमाल, जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

हिसार | खेल मैदान से हरियाणा के लिए एक और गौरवमई खबर सामने आई है. यहां की युवा पीढ़ी अपनी मेहनत और सच्ची लगन की बदौलत खेल मैदान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश- दुनिया में हरियाणा का नाम रोशन कर रही है. इसी कड़ी में हिसार जिले के गांव नियाणा के पहलवान रोहित नेहरा ने फिर से ग्रीको रोमन कुश्ती में 87 किलोग्राम भारवर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है.

WhatsApp Image 2025 04 21 at 19

रोहित नेहरा ने जीता गोल्ड मेडल

राजस्थान के कोटा में आयोजित हुई U- 20 जूनियर नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में रोहित नेहरा ने गोल्ड मेडल जीतकर हरियाणा का गौरव बढ़ाया है. रोहित ने सेमीफाइनल में महाराष्ट्र के पहलवान को 8- 0 के अंतर से हराते हुए फाइनल में प्रवेश किया. फाइनल मुकाबले में पंजाब के पहलवान को 8- 0 के अंतर से हराते हुए रोहित ने एकतरफा जीत हासिल कर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया.

रोहित वर्तमान में रोहतक स्थित मेहर सिंह अखाड़े में कोच रणबीर ढाका के नेतृत्व में कुश्ती का प्रशिक्षण हासिल कर रहा है. कोच ने रोहित नेहरा की उपलब्धि की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. उन्होंने कहा कि रोहित ने अपने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीतकर हरियाणा का नाम रोशन किया है. कोच ने उम्मीद जताते हुए कहा कि रोहित इसी तरह शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए एक दिन विश्व पटल पर हिंदुस्तान और हरियाणा की शान में चार चांद लगाने का काम करेगा.

यह भी पढ़े -  न्यू चंडीगढ़ टेस्ट मैच, उमड़ा क्रिकेट प्रेमियों का सैलाब; शुभमन गिल का विकेट बना चर्चा का विषय

रोहित नेहरा की उपलब्धियां

  • जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में 87 किलोग्राम भारवर्ग में गोल्ड मेडल
  • थाईलैंड में जूनियर एशियन चैंपियनशिप में 87 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.