हरियाणा में खिलाड़ियों के लिए पोर्टल लॉन्च, कैश अवार्ड्स के लिए आवेदन करना होगा आसान

चंडीगढ़ | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार (Haryana Govt) खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए तत्पर है. प्रदेश के खेल स्टेडियम और खेल नर्सरियों में आने वाले खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिले, इसके लिए विभाग विशेष योजना बनाएं. इसके अलावा, प्रदेश में विशेष उत्कृष्ट खेलों पर फोकस करते हुए एक्सीलेंस सेंटर भी बनाए जाएं. साथ ही, प्रदेश के खिलाड़ियों को यूनिक आईडी अलॉट की जाएं.

CM Nayab Singh Saini

मुख्यमंत्री ने यह निर्देश सचिवालय में सोमवार को हुई खेल विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान दिए. बैठक के दौरान प्रदेश के खेल, युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता, कानून विधायी राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम भी मौजूद रहे.

खिलाड़ियों के लिए पोर्टल लॉन्च

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए कैश अवार्ड्स और स्कॉलरशिप प्रबंधन प्रणाली के लिए पोर्टल भी लांच किया गया, जिसके जरिये खेल विभाग से मिलने वाली स्कॉलरशिप तथा कैश अवार्ड्स के लिए आवेदन किया जा सकेगा. इसका फायदा यह होगा कि पारदर्शी तरीके से एक खिलाड़ी को सहुलियत के साथ इनका लाभ मिल पाएगा.

राज्य में खेल अवसरंचनाओं का जिक्र करते हुए अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में 3 राज्यस्तरीय, 21 जिला स्तरीय, 25 उपमंडल स्तरीय, 163 राजीव गांधी खेल परिसर व 245 मिनी ग्रामीण स्टेडियम है. इनमें खिलाड़ियों को सहुलियत प्रदान की जा रही है. इसके साथ ही, करीबन 1500 नर्सरियां है, जिनकी संख्या 2025- 2026 वित्त वर्ष में बढ़ाकर 2 हजार करने का टारगेट लेकर चला जा रहा है.

महिलाओं के लिए सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने इस बीच यह भी निर्देश दिए कि महिला खिलाड़ियों के लिए भी खास सुविधाएं स्टेडियम में होनी चाहिए. उनके लिए चेंजिंग रूम के अलावा शौचालय की अलग व्यवस्था हो, यह सुनिश्चित किया जाएं. साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि समय- समय पर स्टेडियम, नर्सरियों इत्यादि का औचक निरीक्षण भी किया जाएं.

यह भी पढ़े -  न्यू चंडीगढ़ टेस्ट मैच, उमड़ा क्रिकेट प्रेमियों का सैलाब; शुभमन गिल का विकेट बना चर्चा का विषय
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.