गर्मियों के लिए खास स्टाइलिश पंजाबी सूट, इन 5 फैंसी डिजाइन से हीरोइन की तरह दिखेंगीं आप

नई दिल्ली | महिलाओं के बीच पंजाबी सूट (Punjabi Suit) का एक अलग ही क्रेज होता है. ऐसा इसलिए क्योंकि ये देखने में स्टाइलिश होते हैं और पहनने में भी काफी कंफर्टेबल. यदि इन गर्मियों में आप भी सुंदर, ट्रेंडी, स्टाइलिश और कंफर्टेबल कपड़ों की तलाश में हैं, तो इन्हें अपने वॉर्डरोब में जरूर शामिल करें.

Punjabi Suit

हर लड़की की पसंद ट्रेडिशनल सूट

इंडियन ट्रेडिशनल सूट हर लड़की को पसंद होते हैं, लेकिन पंजाबी स्टाइलिश सूट का अपना एक अलग रुतबा है. इनकी फिटेड कुर्ती और ढीला बॉटम स्टाइल को चार चांद लगाने का काम करता है. इसके अलावा, कंफर्ट के लिहाज से भी ये काफी बेहतरीन होते हैं. इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे डिज़ाइनों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप गर्मियों के इस सीजन में ट्राई कर सकती हैं.

पटियाला सलवार सूट: पटियाला सलवार सूट में कंफर्ट के साथ स्टाइल का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है. इसमें घेरदार हैवी पटियाला सलवार और शॉर्ट कुर्ती आपके लुक को और भी ज्यादा बेहतरीन बना देती है. अगर आप इन्हें डेली वेयर के तौर पर इस्तेमाल करती हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है.

कॉटन कुर्ता सेट: डेली वियर के लिए कॉटन पंजाबी सूट एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. इसकी स्लीव्स लूज होती हैं, जो आजकल काफी ट्रेंड में हैं. इसके साथ ही, पंजाबी सलवार और उसकी यूनिक मोहरी आपको कंफर्ट के साथ जबरदस्त लुक देती है.

यह भी पढ़े -  न नोट, न UPI... युवक ने 10-10 रुपये के सिक्कों से खरीदी नई बाइक, गिनने में छूटे पसीने; देखें Video

स्टाइलिश पंजाबी सूट डिज़ाइन: अगर आप अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलकर कुछ और ज्यादा स्टाइलिश पहनना चाहती हैं, तो स्टाइलिश पंजाबी सूट डिज़ाइन ट्राई करें. ये फैंसी होने के साथ- साथ ट्रेंड में भी रहते हैं. इन्हें आप डेली वियर के साथ- साथ बाहर घूमने या किसी फंक्शन में भी पहन सकती हैं.

ऊंची मोहरी वाली पैंट्स बढ़ाएंगी शान: अगर आप सलवार की जगह ऊंची मोहरी वाली पैंट्स पहनती हैं, तो आपके लुक में चार चांद लगना तय है. ये न केवल स्टाइलिश और कंफर्टेबल हैं, बल्कि ट्रेंडिंग भी हैं.

घेरदार प्लाज़ो देगा फुल पंजाबन लुक: अगर आप हैवी घेरदार प्लाज़ो के साथ सूट सिलवाती हैं, तो आपको फुल पंजाबन लुक मिलेगा. इसके बॉर्डर पर गोल्डन लेस लगवाकर आप खुद को एक पारंपरिक पंजाबी अंदाज़ में तैयार कर सकती हैं.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts