घुमक्कड़ लोगों के लिए बेस्ट है हरियाणा का यह शहर, खूबसूरती कर देगी मंत्रमुग्ध

करनाल | हरियाणा के करनाल जिले में ऐसी कई जगहें हैं, जहां अपने परिवार या दोस्तों के साथ फुर्सत के समय में घूमा जा सकता है. इस शहर की स्थापना महाभारत काल के समय कुंती पुत्र कर्ण द्वारा की गई थी. अब वह समय नहीं है, जब कहीं घूमने के लिए किसी हिल स्टेशन या किसी दूसरे टूरिस्ट प्लेस की तरफ जाने के बारे में सोचा जाता था. अब अपने आसपास ही कई खूबसूरत जगहें मौजूद हैं, जहां आप खाली समय में फुर्सत के कुछ पल बिता सकते हैं.

Travel Tour 1

समय के साथ बदला शहर

समय बीतने के साथ शहर ने काफी बदलाव देखे हैं. आज इसे ‘राइस बाउल ऑफ इंडिया’ के नाम से भी जाना जाता है. शूरवीरों की धरती कहे जाने वाले करनाल को आज एक अलग ही सूरत मिल चुकी है. यहां के बाजारों में पूरा दिन चहल- पहल रहती है. इस शहर को ऐतिहासिक दृष्टि से तो काफी महत्व प्राप्त है, साथ ही यह स्मार्ट सिटी के तौर पर भी जाना जाता है.

घूमने के लिए ख़ास

घूमने- फिरने के शौकीन लोगों के लिए यहां के ऐतिहासिक स्थल, मंदिर और प्राकृतिक सुंदरता मन मोह लेते हैं. यहां आपको चौड़ी सड़कें, बेहतरीन लाइटिंग अरेंजमेंट्स, पार्क, मंदिर और ऐतिहासिक स्थल देखने को मिलते हैं. करनाल के आउटर में जीटी रोड के पास स्थित ढाबों में दिल्ली तक के लोग वीकेंड पर अपने परिवार के साथ भोजन का आनंद उठाने के लिए आते हैं.

यह भी पढ़े -  Sainik School Karnal Jobs: सैनिक स्कूल कुंजपुरा करनाल में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, इस प्रकार होगा सिलेक्शन

करण झील

अगर आपका भी यहां घूमने का मन बने, तो आपको बता दें कि यहां करण झील स्थित है, जिसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल के तौर पर जाना जाता है. इसे करण ताल भी कहा जाता है. यह एक मानव निर्मित झील है और इसके आसपास एक खूबसूरत पर्यटक परिसर स्थित है. अगर आपको दिन भर में थोड़ा सा भी समय मिलता है, तो आप यहां आकर क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं.

बाबरी मस्जिद भी है यहाँ

मुगल काल में बादशाह अकबर द्वारा बनाई गई बाबरी मस्जिद भी करनाल में स्थित है. बताया जाता है कि 1528 में इब्राहीम लोदी पर बाबर ने अपनी जीत दर्ज की थी, जिसका जश्न मनाने के लिए इसका निर्माण करवाया गया था. अब इसकी बाहरी संरचना खंडहर का रूप ले चुकी है, फिर भी ऐतिहासिक दृष्टि से यह बहुत महत्वपूर्ण है. मस्जिद की इन दीवारों के पीछे एक शानदार बगीचा हुआ करता था, और आज भी वहां एक कुआं स्थित है, जहां ठंडा पानी भरा हुआ है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts