1 दिन में करें हरियाणा की इन खूबसूरत जगहों की सैर, कम खर्च में ज्यादा मज़ा

चंडीगढ़ | आज हम आपको हरियाणा की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां जाने में ज्यादा समय भी नहीं लगेगा और आप एक ही दिन में जाकर उसी शाम को घर वापस भी लौट सकते हैं. साथ ही, यह जेब पर भारी भी नहीं पड़ेगा. अक्सर लोग घूमने फिरने के लिए पहाड़ी इलाकों या अन्य पर्यटन स्थलों का रुख करते हैं, लेकिन यह काफी खर्चीला साबित होता है. कई बार वीकेंड पर हमारे पास ज्यादा समय नहीं होता. घूमने का मन जरूर करता है.

Travel Car

धार्मिक नगरी कुरुक्षेत्र

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले को ऐतिहासिक और धार्मिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. घूमने- फिरने के लिए यहां कई अच्छी जगहें मौजूद हैं. छुट्टियों के दौरान आप अपने बच्चों के साथ यहां बेझिझक घूमने जा सकते हैं.

सुल्तानपुर नेशनल पार्क

हरियाणा के गुरुग्राम में स्थित सुल्तानपुर नेशनल पार्क का प्राकृतिक नजारा आपका मन मोह लेगा. अगर आप फैमिली के साथ यहां घूमने आते हैं, तो आपको अलग- अलग प्रजातियों के पक्षी भी देखने को मिलेंगे. बच्चों को यहां प्रकृति को नजदीक से एक्सप्लोर करने का मौका मिलेगा. शहर की भीड़- भाड़ से दूर यह पार्क शुद्ध आबोहवा के लिए जाना जाता है. यहां पहुंचने के लिए आप मेट्रो की सहायता भी ले सकते हैं.

यह भी पढ़े -  इलेक्ट्रिक वाहन चालकों के लिए खुशखबरी, हरियाणा में बनेंगे नए पब्लिक चार्जिंग स्टेशन

मोरनी हिल्स

वह दिन अब लद गए जब पहाड़ों में घूमने के लिए हिमाचल या जम्मू- कश्मीर जाना पड़ता था. आपको जानकर हैरानी होगी कि हरियाणा में ही स्थित मोरनी हिल्स एक ऐसी जगह है जो पहाड़ों के लिए जानी जाती है. प्रकृति प्रेमियों के लिए यह स्थान स्वर्ग से कम नहीं है. अगर आपके बच्चों को एडवेंचर और पहाड़ पसंद हैं, तो यह जगह उनके लिए बेस्ट हो सकती है. यहां बर्ड वॉचिंग और अन्य एडवेंचर एक्टिविटीज़ भी उपलब्ध हैं. पंचकूला में स्थित यह इलाका चंडीगढ़ के बिल्कुल पास स्थित है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts