हरियाणा के प्रेम राजपूत ने विश्व चैंपियनशिप में जीता सिल्वर मेडल, मास्टर ऑफ स्पोर्ट्स का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय

रोहतक | हरियाणा के लिए खेल मैदान से एक और गौरवमई खबर सामने आई है. स्पेन में आयोजित हुई इंटरनेशनल केटलबेल मैराथन फैडरेशन विश्व चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए रोहतक जिले के रहने वाले प्रेम राजपूत (Prem Rajput) ने सिल्वर व कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन कर दिया है. इस प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले वह पहले भारतीय बन गए हैं.

Prem Rajput

बढ़ाया हिंदुस्तान का गौरव

अपनी इस उपलब्धि का जिक्र करते हुए प्रेम राजपूत ने बताया कि इंटरनेशनल केटलबेल मैराथन चैंपियनशिप में मास्टर ऑफ स्पोर्ट्स रैंक हासिल करने वाले वह पहले भारतीय बन गए हैं. इस चैंपियनशिप में 22 देशों से करीब 200 एथलेटिक्स शामिल हुए थे. उन्होंने बताया कि चैंपियनशिप के दौरान आधा स्नैच 10 मिनट के लिए 40 किलोग्राम केटलबेल नॉनस्टॉप को उठाते हुए सिल्वर मेडल जीता और डबल पेंटाथलॉन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल कर भारत की झोली में दो पदक डाले.

यह भी पढ़े -  सोनीपत की नन्ही पहलवान वेदिका, रोज़ाना 20 KM रनिंग से बना रही रिकॉर्ड

खिताब जीतने वाले पहले भारतीय

उन्होंने बताया कि केटलबेल स्पोर्ट्स की दुनिया में इंटरनेशनल मान्यता प्राप्त एमएस रैंक से सम्मानित होने वाले वह पहले भारतीय बन गए हैं. मास्टर ऑफ स्पोर्ट्स का खिताब जीतना उनके लिए सपना सच होने जैसा है. इतनी बड़ी उपलब्धि का श्रेय उन्होंने अपने कोच अर्णव और सरकार के समर्थन को दिया है. उनके कोच ने उन्हें एक बेहतर एथलीट बनने में पूरा सहयोग किया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.