दिल्ली में 15 पार्षदों ने छोड़ी आम आदमी पार्टी, इस नाम से खड़ा किया तीसरा मोर्चा

नई दिल्ली | 12 साल बाद दिल्ली की सत्ता गंवाने वाली आम आदमी पार्टी (AAP) को एक और बड़ा झटका लगा है. इस बार एक दर्जन से ज्यादा पार्षदों ने अरविंद केजरीवाल को झटका दिया है. बता दें कि पार्षद हेमचंद्र गोयल के नेतृत्व में हुई एक बैठक में करीब 15 पार्षदों ने कई बड़े फैसले लिए हैं. सभी पार्षदों ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देकर तीसरा मोर्चा बनाने का फैसला लिया है. जिसका नेतृत्व मुकेश गोयल करेंगे.

aap

इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी होगा नया नाम

अभी MCD में बीजेपी के पास 117 और आम आदमी पार्टी के पास 113 सदस्य हैं, जबकि कांग्रेस पार्टी से 8 पार्षद हैं. जिन पार्षदों ने AAP को अलविदा कहा है, उनमें मुकेश गोयल, हेमचंद्र गोयल, दिनेश भारद्वाज, सुमन अनिल राणा आदि शामिल हैं. इन पार्षदों ने तीसरे मोर्चे का नाम इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी रखा है.

AAP पर जड़े गंभीर आरोप 

पूर्व नेता सदन मुकेश गोयल ने आम आदमी पार्टी पर आरोप जड़ते हुए कहा कि हमेशा ऊपर से ही आदेश आते हैं, नीचे वालों की कोई सुनवाई नहीं होती है. मुझे सदन का नेता बनाया गया था, लेकिन हमें किसी बात की कोई जानकारी नहीं होती थी. हेमचंद गोयल ने कहा कि निगम का अर्थ है सत्ता का विकेंद्रीकरण, लेकिन आम आदमी पार्टी ने केंद्रीय स्तर पर एक ही व्यक्ति को सारी पॉवर सौंप रखी है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के हजारों कर्मचारियों की बढ़ेगी तनख्वाह, MCD ने शुरू की तैयारी

तीसरे मोर्चे में शामिल नेता

  • मुकेश गोयल
  • हेमचंद्र गोयल
  • दिनेश भारद्वाज
  • हिमानी जैन
  • उषा शर्मा
  • साहिब कुमार
  • राखी कुमार
  • अशोक पांडेय
  • अनिल राणा
  • देंवेंद्र कुमार
  • रोनाझी शर्मा
  • राजेश कुमार
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.