नई दिल्ली | केंद्र सरकार (Central Govt) ने 8वें वेतन आयोग को जनवरी 2025 में मंजूरी देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इसे लागू करने के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. देश भर के लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशन भोगियों को इससे सीधा लाभ मिलेगा. बीते लंबे समय से ये लोग आठवें वेतन आयोग का इंतजार कर रहे हैं.
1 जनवरी 2026 से लागू हो सकती हैं सिफारिशें
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आठवें वेतन आयोग को लेकर कहा था कि नए वेतन आयोग की सिफारिशें 1 जनवरी 2026 से लागू हो सकती हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि वेतन आयोग के गठन और सिफारिश की प्रक्रिया में अधिक समय लग सकता है, जिस कारण इसके लागू होने में देरी संभव है. बता दें कि सातवें वेतन आयोग का कार्यकाल 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हो जाएगा. ऐसे में 1 जनवरी 2026 से आठवां वेतन आयोग लागू हो जाना चाहिए. जानकारों का मानना है कि इसमें समय लग सकता है, जिस कारण यह अप्रैल 2026 तक लागू हो सकता है.
बढ़ेगी सैलरी और पेंशन
वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग के तहत वेतन मिल रहा है, जिसके अनुसार इनकी न्यूनतम बेसिक सैलरी ₹18,000 है और पेंशन भोगियों को न्यूनतम ₹9,000 की पेंशन मिल रही है. अगर आठवें वेतन आयोग का गठन हो जाता है, तो इसमें 100% तक वेतन बढ़ोतरी हो सकती है.
