IPL 2021 में ये तीन खिलाड़ी कोरोना संक्रमित मिलने से मचा हंड़कंप, मैच रद्द

IPL 2021 । आइपीएल के 14 वें सीजन का आयोजन भारत में कोरोनावायरस महामारी के बीच हो रहा है. बायो- बबल (खिलाड़ियों के लिए कोरोना से सुरक्षित माहौल) में इसका आयोजन जारी है. हालांकि टूर्नामेंट के शुरुआती दौर में कुछ खिलाड़ी कोरोनावायरस की चपेट में आ गए थे, लेकिन टूर्नामेंट पर इसका असर नहीं हुआ था, लेकिन अब IPL 2021 पर कोरोना का साया मंडरा रहा है, क्योंकि आइपीएल के इस सीजन के 30 वें मैच को स्थगित किया गया है.

IPL 2021 NEWS HINDI

दरअसल आइपीएल के 14 वें सीजन का 30 वा मैच आज कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रायल चैलेंजर्स बैंगलोर अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना था, लेकिन कोविड 19 क्राइसिस के चलते इस मुकाबले को कैंसिल कर दिया गया है. कोलकाता नाइट राइडर्स के खेमे से पैट कमिंस, वरुण चक्रवर्ती और संदीप वॉरियर को कोरोना संक्रमित पाया गया है. ऐसे में यह मैच स्थगित करना पड़ा है.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: बेंगलुरु में बजा हरियाणा के नाम का डंका, भाला फेंक इवेंट में सुमित ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक कोलकाता नाइट राइडर्स के कई खिलाड़ियों को कोरोना वायरस संक्रमित पाया गया है, और उनकी तबीयत ठीक नहीं है. ऐसे में इन दोनों टीमों के बीच होने वाले मुकाबले को स्थगित करने का फैसला लिया गया है. इस बात की औपचारिक घोषणा अब से कुछ देर में होने की उम्मीद है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.