प्रेमिका से मिलने के लिए युवक ने पहने महिलाओं वाले कपड़े, पुलिस ने दबोचा वीडियो वायरल

रोहतक । हमारे देश में हर रोज अजब गजब घटनाएं घटती रहती हैं. जिनमें से कुछ घटनाएं पेट को गुदगुदाने वाली होती हैं. ऐसी ही एक घटना प्रदेश के पीजीआई रोहतक में बुधवार रात ढाई बजे देखने को मिली.

fotojet 6

जिसकी वजह से अस्पताल में हंगामा खड़ा हो गया. इस हंगामे की वजह यह थी कि एक प्रेमी शख्स महिला के कपड़े पहने हुए अस्पताल के महिला शौचालय से पकड़ा गया. यद्धपि अभी इस बात की जानकारी नही मिली है कि बाथरूम में उसके साथ उसकी महिला मित्र भी मौजूद थी या नहीं.

जानकारी के मुताबिक वह शख्स पीजीआई में अपनी प्रेमिका से मिलने आया था जो अपने किसी रिश्तेदार से मिलने वहां आयी हुई थी. शख़्स के पकड़े जाने पर अस्पताल के सिक्योरिटी स्टाफ ने युवक की जमकर धुनाई की जिसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया गया. यही नहीं अपितु इस इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया गया.

यह भी पढ़े -  अब 30 मिनट कम होगा सफर, पानीपत- रोहतक रेलखंड पर बढ़ेगी ट्रेनों की स्पीड

वहीं सिक्युरिटी स्टाफ के पकड़े जाने के बाद आरोपी महिलाओं वाले कपड़े उतारे तो जींस और शर्ट पहनी हुई मिली.पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है और मामले में कार्रवाई को आगे बढ़ा रही है.जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा.

Avatar of Manisha Mandholi
Manisha Mandholi
View all posts