भारत का सबसे छोटा गांव, जो टूरिस्टों की बन रही पहली पसंद; यहां की खूबसूरती मोह लेगी मन

नई दिल्ली, Smallest Village in India | भारत विविधताओं से भरा हुआ एक विशाल देश है. यहां पर हर राज्य की अपनी अपनी खास विशेषताएं है. आज हम आपको भारत के एक सबसे छोटे गांव के बारे में जानकारी देने वाले हैं, उसका नाम सुनकर आप भी काफी हैरान होने वाले हैं.

Gaon Village

हम अरुणाचल प्रदेश में स्थित एक अनोखे और सबसे छोटे गांव “हा” के बारे में आज आपको कुछ दिलचस्प बातें बताने वाले है. अगर आपको भी प्राकृतिक नजारों और हरियाली का काफी शौक है, तो आपको यह गांव काफी पसंद आने वाला है.

भारत का सबसे छोटा गांव

अरुणाचल प्रदेश के इस गांव का नाम “हा” है, जो कि पश्चिमी कामेंग जिले में स्थित है. यह गांव जितना छोटा है उतना ही अनोखा भी है. भारत में शायद ही कोई और ऐसा गांव हो. इस गांव का नाम 2 अक्षरों का है. अगर जनसंख्या के बारे में बातचीत की जाए, तो वाकई में यह गांव काफी छोटा है. इस गांव में बहुत ही कम लोग रहते हैं.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के लोगों के लिए खुशखबरी, 400 यूनिट तक खपत पर 3 किलोवाट का सोलर प्लांट मुफ्त

सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार, इस गांव की आबादी काफी कम है, कुछ मिनट में आप इस पूरे गांव में घूम सकते हैं. आप भी अगर गर्मी की छुट्टियों में कई घूमने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो आप इस गांव में आकर खूबसूरत नजारों का आनंद ले सकते है.

लगा रहता है टूरिस्ट का आना- जाना

यह पहाड़ियों और हरियाली से घिरा हुआ है, जिस वजह से यहां की सुंदरता भी अलग ही है. पर्यटकों के हिसाब से भी यह गांव काफी खास है. यहां पर टूरिस्ट का आना- जाना लगा रहता है, जो इस अनोखे गांव के नजरों को देखने के लिए यहां पर आते रहते हैं. “हा” गांव सुंदरता के मामले में अपनी अलग ही पहचान रखता है वातावरण शांत और स्वच्छ है, जिस वजह से अधिकतर लोग अपने जीवन की भाग- दौड़ से दूर सुकून में यहां कुछ पल बिताने के लिए आते हैं.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.