धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी खुशखबरी, जड़ से खत्म होगी सालों पुरानी समस्या

कुरूक्षेत्र | धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. यहां एलिवेटेड रेलवे ट्रैक पर इसी साल अक्टूबर महीने से ट्रेनों का संचालन शुरू करने की तैयारियां शुरू हो गई है. इस प्रोजेक्ट का अहम हिस्सा थानेसर रेलवे स्टेशन (Thanesar Railway Station) और एलिवेटेड प्लेटफॉर्म पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है. इस प्रोजेक्ट पर 350 करोड़ रुपए की लागत राशि खर्च हो रही है.

elevated railway track

आधुनिक सुविधाओं से लैस

शुक्रवार यानि कल से थानेसर रेलवे स्टेशन का निर्माण कार्य शुरू हो गया है. आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस नए स्टेशन का निर्माण पुराने स्टेशन की जगह पर ही किया जाएगा. इसमें नीचे स्टेशन परिसर और ऊपर एलिवेटेड प्लेटफार्म होगा, जो करीब 400 मीटर लंबा होगा. शहर की 5 रेलवे फाटकों की वजह से सालों से ट्रैफिक जाम और असुविधा झेल रहे लोगों को इस एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के शुरू होने पर बड़े स्तर पर राहत पहुंचेगी.

रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि रेलवे स्टेशन निर्माण कार्य को युद्ध स्तर पर पूरा करने की योजना बनाई गई है. एलिवेटेड वायडक्ट, ट्रैक और विद्युतीकरण का कार्य पूरा हो चुका है. अब स्टेशन निर्माण कार्य पेंडिंग हैं, जिसके पूरा होने पर ट्रेनों के संचालन को हरी झंडी दिखाई जाएगी.

यह भी पढ़े -  कुरुक्षेत्र पहुंचे CM नायब सैनी, सोमनाथ जाने वाली विशेष ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

कुरूक्षेत्र स्टेशन जाने की जरूरत नहीं

उन्होंने बताया कि हरियाणा रेल अवसरंचना विकास निगम (HRIDC) द्वारा तैयार की जा रही इस परियोजना में स्टेशन को मेट्रो स्टेशन की तर्ज पर आधुनिक सुविधाओं से विकसित किया जाएगा. यात्रियों के लिए बुकिंग काउंटर, लिफ्ट, स्वचालित सीढियां, वेटिंग एरिया समेत तमाम अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी. इस स्टेशन के निर्माण के बाद यात्रियों को मुख्य जंक्शन तक भाग- दौड़ नहीं करनी पड़ेगी बल्कि वे थानेसर स्टेशन से ट्रेनों में आवाजाही कर सकेंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.