फ्रांसीसी शहर के नाम से जाना जाता है भारत का यह जिला, पैदल घूम सकते है लोग

नई दिल्ली, India Smallest District | भारत बहुत सारे राज्यों से मिलकर बना हुआ है. यहां एक से बढ़कर एक बड़े- बड़े राज्य, जिले और शहर है. आज हम आपको भारत के सबसे छोटा डिस्ट्रिक यानी कि जिले के बारे में जानकारी देने वाले हैं. भारत में कुल 4000 से अधिक शहर है. राज्य और केंद्र शासित की बात की जाए, तो कुल मिलाकर 797 जिले हैं. इन सभी की अपनी अलग- अलग विशेषताएं हैं. क्षेत्रफल और आबादी के हिसाब से ही इनका निर्माण किया गया है.

City Town Shahar

भारत का सबसे छोटा जिला

भारत के सबसे छोटे जिले के बारे में बातचीत की जाए, तो इस जिले का नाम माहे है. यह पुडुचेरी का एक जिला है. पुडुचेरी एक केंद्र शासित प्रदेश है. हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह क्षेत्रफल के हिसाब से देश का सबसे छोटा जिला है. इसका एरिया 9 वर्ग किलोमीटर तक ही फैला हुआ है. इस जिले की अपने आप में कई विशेषताए है. इसका कल्चर भी इसे काफी खास बनाता है.

लगा रहता है लोगों का आना- जाना

आपको माहे जिले के एक तरफ अरब सागर देखने को मिल जाएगा. वहीं, दूसरी तरफ केरल राज्य की सीमा लगती है. यहां पर रहने वाले स्थानीय लोग मलयालम या फिर फ्रांसीसी भाषा बोलते हैं. इसी वजह से इस शहर को भारत का फ्रांसीसी शहर भी कहा जाता है. यहां की इमारतें फ्रांस की इमारत से मिलती- जुलती है. इसी वजह से इस जिले को फ्रांसीसी शहर के नाम से भी जाना जाता है, यहां पर आपको देेेेेशी और विदेशी दोनों कल्चर देखने को मिल जाएंगे. अगर आप भी इस प्रकार के तथ्यों के बारे में जानकारी चाहते हैं, तो आप हमारे इस पेज से जुड़ सकते हैं.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में ट्रैफिक जाम खत्म करने के लिए शुरू होगी नई व्यवस्था, घनत्व के आधार पर रंग बदलेगी बत्ती
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.