फरीदाबाद से जेवर एयरपोर्ट जाना होगा आसान, जल्द मिलेगी नए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे की सौगात

फरीदाबाद | दिल्ली- NCR में ट्रैफिक संचालन को सुगम बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में जेवर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के लिए ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (KGP) के दोनों ओर पिलर खड़े करने के काम को पूरा कर लिया गया है. अब KGP एक्सप्रेसवे के ऊपर वाले हिस्से में स्टील के बड़े गर्डर रखें जाएंगे. मोहना गांव के पास स्थित साइट पर गर्डर पहुंचा दिए गए हैं.

express way

KGP को पार करेगा जेवर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे 

फरीदाबाद को जेवर एयरपोर्ट से सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए जेवर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनाया जा रहा है. गांव मोहना के पास यह एक्सप्रेसवे, KGP एक्सप्रेसवे को क्रॉस करेगा. यहां पर इंटरचेंज का निर्माण भी किया जाएगा, जिसका काम तेज गति से आगे बढ़ रहा है.

यहां पर इंटरचेंज के लिए अप्रोच रोड बनाने, स्लिप रोड व अंडरपास तैयार करने का काम तेजी से चल रहा है. इंटरचेंज के लिए बन रहे रास्तों पर मिट्टी आदि डाली जा रही है. इसके साथ ही KGP एक्सप्रेसवे के बीच की सेंट्रल वर्ज में भी पिलर खड़े किए जा चुके हैं और अब उसके ऊपर वाले हिस्स में गर्डर रखने जाने हैं.

ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट

यहां पर KGP एक्सप्रेसवे की चौड़ाई को देखते हुए स्टील के बड़े गर्डर रखे जाने है. इस कार्य के दौरान एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक को डायवर्ट करना पड़ेगा. एक कैरेजवे के ऊपर काम करते समय ट्रैफिक को दूसरे कैरेजवे पर डायवर्ट किया जायेगा. NHAI के प्रोजेक्ट मैनेजर धीरज ने बताया कि KGP एक्सप्रेसवे के ऊपर वाले हिस्से में गर्डर रखने के काम को जल्दी ही पूरा किया जाएगा, ताकि जेवर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट को पूरा करने में देरी ना हो.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.