फरीदाबाद के लोगों को मिलेगी भविष्य के सुपरफास्ट एक्सप्रेसवे की सौगात, 2026 तक दिखेगा नया नजारा

फरीदाबाद | देश के सबसे लंबे दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़ी एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि फरीदाबाद के बल्लभगढ़ से गुजरने वाला यह एक्सप्रेसवे आने वाले समय में आरामदायक सफर का एक नया अध्याय लिखेगा. इलाके में इस एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक संचालन शुरू हो चुका है, लेकिन अभी भी कई हिस्सों पर निर्माण कार्य चल रहा है.

DND KMP

ट्रैफिक जाम से मिलेगा छुटकारा 

बल्लभगढ़ इलाके में दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे पर फ्लाईओवर निर्माण कार्य बाकी है. जिसके पूरा होने पर ट्रैफिक जाम से छुटकारा मिलेगा और यात्रा में लगने वाले समय में काफी बचत होगी. वहीं, गांव जारी साहुपुरा के पास सड़क की चौड़ाई बढ़ाने का काम चल रहा है. इसके साथ ही, बरसाती पानी की निकासी के लिए सड़क के किनारे नाला बनाया जा रहा है, ताकि पानी से सड़क को खराब होने से बचाया जा सके.

2026 तक पूरा होगा प्रोजेक्ट

फ्लाईओवर निर्माण सहित इस एक्सप्रेसवे पर जिन जगहों पर काम चल रहा है, वहां से गुजरने वाले लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है. निर्माण कार्य के चलते आसपास के इलाकों में धूल- मिट्टी उड़ने से लोगों को मुश्किल हो रही है. वहीं, गांव साहुपुरा के जाट चौक पर सड़क को उखाड़ हुआ है, जिसकी वजह से दोपहिया वाहन चालकों, राहगीरों और स्कूल जाने वाले बच्चों को वहां से गुजरते समय परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे पर बचे हुए इस निर्माण कार्य को 2026 तक पूरा करने की उम्मीद जताई जा रही है. तब तक स्थानीय लोगों को इंतजार करना होगा. लोगों का कहना है कि जब यह प्रोजेक्ट पूरा हो जाएगा, तो बल्लभगढ़ और फरीदाबाद से गुजरने वाला रास्ता न केवल ट्रैफिक जाम से छुटकारा दिलाएगा, बल्कि कम समय में सफर को पूरा करने में मदद मिलेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.