नई दिल्ली, Amazing Facts | किसी भी व्यक्ति के लिए मौत एक ऐसी सच्चाई होती है जिसे अपनाना उसके लिए काफी मुश्किल हो जाता है. अंत में उसे इसे अपना नहीं पड़ता है, आपको इस दुनिया में कई सारे ऐसे लोग देखने को मिल जाएंगे जिन्होंने लोगों को यह बताया कि वह मर चुके थे और अब वहां उन्होंने कुछ विचित्र अनुभव भी महसूस किया.
आज हम आपको कुछ ऐसी ही घटनाओं के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जो आपको काफी आश्चर्य में डाल सकती है. हालांकि, इसको लेकर अभी तक कोई भी वैज्ञानिक प्रूफ नहीं मिला है.
क्या मरने के बाद भी जीवित हो सकता है इंसान
इसी तरह की एक कहानी इन दिनों काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें एक महिला की मौत 8 मिनट के लिए हो गई थी. उसके बाद जो उसने अनुभव किया और दुनिया को बताया उसे जानकर सारे लोग काफी हैरान रह गए. 33 साल की ब्रियाना कुछ समय के लिए मर गई थी. 8 मिनट के लिए उन्होंने इस दुनिया को छोड़ दिया था. इस दौरान उन्होंने अनुभव किया कि जिससे लोग काफी आश्चर्यचकित रह गए. वैज्ञानिकों के अनुसार, उसे मायोक्लोनक्स डिस्टोनिया नाम की एक दुर्लभ बीमारी थी. बता दें कि यह एक न्यूरोलॉजिकल बीमारी है, जिसमें मांसपेशियां अचानक हिलती है और इसमें किसी प्रकार की कोई दवा भी काम नहीं करती.
अचानक बिगड गई थी तबियत
4 दिन तक वह 1 मिनट से ज्यादा नहीं सो पाई, उन्हें लगा कि अब उनका समय खत्म होने वाला है. फिर एक दिन अचानक उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई. इसके बाद, उन्हें अचानक हॉस्पिटल में एडमिट किया गया. जहां देखते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया और 8 मिनट तक उनका दिमाग वापस से काम करने लगा. इस 8 मिनट के अंदर उन्होंने देखा कि मेरी आत्मा शरीर से अलग हो गई है और मैं अपने मानव रूप को नहीं देख पाई. मुझे किसी प्रकार का कोई भी दर्द नहीं हुआ, मैं पहले से ज्यादा जीवित और जागरूक महसूस भी कर रही हूं.
